
पहाड़पुर के शक्ति केंद्रों पर प्रधानमंत्री मोदी के पत्र का हुआ वितरण, कार्यकर्ताओं ने गिनाईं 1 साल की उपलाधियाँ
पहाड़पुर: गोविंदगंज विधानसभा क्षेत्र अंतगर्त पहाड़पुर मंडल के नौवाडीह, कोटवा, परसौनी और इनरवाभार शक्ति केन्द्रों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र एवं मोदी सरकार-2 के पहले वर्ष की उपलब्धियों को अपने विधानसभा क्षेत्र के हर घर में पहुंचाने के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
हर घर भाजपा अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही साथ भाजपा के स्थानीय सांसद सह पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह के द्वारा सभी शक्तिकेन्द्रों पर 25-25 बुजुर्गों के बीच साबुन व मास्क उपलब्ध कराया गया है। इसकी जानकारी देते हुए गोविंदगंज विधानसभा आईटी सेल प्रभारी सह मंडल महामंत्री नवीन कुमार ने बताया कि यह अभियान 30 जून तक जारी रहेगा। मंडल के शेष सभी शक्तिकेन्द्रों पर यह अभियान विस्तार से जारी रहेगा।
मौके पर मौजूद भाजपा के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा जिला किसान मोर्चा के महामंत्री ईश्वरचंद सिंह, मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र ठाकुर, अनिल झा, सदन साह, राजीव शुक्ला, रजनीश सिंह, जनार्धन प्रसाद, गुड़िया देवी, संतोष सिंह, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रामनरेश प्रसाद, राजन प्रसाद, कन्हैया मिश्रा, आलोक मिश्रा, जिला कार्य समिति सदस्य प्रेम गुप्ता, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अजय गुप्ता,बराजेश पाठक, सत्यदेव प्रसाद, चंदन तिवारी निकटतम मंडल सिसवा से जिला कार्य समिति सदस्य परसुराम प्रसाद, युवा मोर्चा अध्यक्ष रितेश पांडेय, आईटी सेल मंडल संयोजक मुकेश पांडेय आदि भी उपस्थित रहे।
पहाड़पुर से अमरेंद्र कुमार की रिपोर्ट
0 Response to "पहाड़पुर के शक्ति केंद्रों पर प्रधानमंत्री मोदी के पत्र का हुआ वितरण, कार्यकर्ताओं ने गिनाईं 1 साल की उपलाधियाँ"
Post a Comment