
मनाई गई राहुल गांधी की 50वीं जयंती एवं सैनिकों को दी गई श्रद्धांजलि
मधुबन: प्रखंड युवा कांग्रेस के बैनर तले आज जौगोलिया खरसाल पंप के पास कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की 50वीं जयंती प्रखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, मधुबन विधानसभा की युवा कांग्रेस नेत्री पिंकी सिंह ने संयुक्त रूप से मनाया।
देश अभी युद्ध जैसे हालात से गुजर रहा है तथा दर्जनों वीर जवानों ने चीन भारत बॉर्डर पर मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हो गए इसलिए पहले वीर जवानों को नमन किया गया, उसके बाद सादे तरीके से आदरणीय राहुल गांधी जी की 50वीं जयंती मनाई गई।
उसके बाद पंचायत के कई गरीब बस्ती में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा राशन, मास्क, साबुन आदि का वितरण किया गया और कोरोना से लड़ने के लिए लोगों में जागरूकता लाने के लिए अपील की गई।
इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि प्रखंड में शीघ्र एक मजबूत संगठन खड़ा किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जितेंद्र यादव, रत्नेश प्रसादल महेश सिंह, मोहम्मद अशरफ, मनीष कुमार सिंह, अरसद पठान, जमशेद आलम, अखलाक आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
0 Response to "मनाई गई राहुल गांधी की 50वीं जयंती एवं सैनिकों को दी गई श्रद्धांजलि"
Post a Comment