AES और JE से बचाव को लेकर चिकित्सा कर्मियों की बैठक

AES और JE से बचाव को लेकर चिकित्सा कर्मियों की बैठक

AES/JE Meeting Phenhara 2020
फेनहारा: प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र फेनहारा के द्वारा  रूपौलिया पंचायत के विरता में  AES/JE बीमारी से बचाव के लिए जागरूकता बैठक का आयोजन शनिवार को किया गया। जिसमें  चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर पवन कुमार, केयर इंडिया के प्रखंड प्रबंधक संतोष कुमार, महिला पर्यवेक्षिका संगीता कुमारी, जिविका एम आर पी, सेविका प्रियंका देवी, आशा चम्पा देवी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

इस बैठक में केयर इंडिया के प्रखंड प्रबंधक संतोष कुमार द्वारा चमकी बुखार के बारे में  विस्तृत जानकारी दी गयी। जिसमें चमकी बुखार के लक्षण, बचाव, एम्बुलेंस नंबर की जानकारी दी गयी और साथ ही साथ निजी सवारी की जानकारी भी दी गयी एवं आशा और सेविका को निर्देश दिया गया कि सभी 0 से 15 वर्ष  की सभी बच्चे का सर्वे करें। रोजाना ट्रैकिंग करने की बात भी  कही गयी एवं लोगो मे जितना हो सके उतना चमकी बुखार  के बारे जागरूकता फैलाये ताकि एक भी बच्चा इस बीमारी से ग्रसित न हो।

 बैठक में फैमिली प्लानिंग साधन, संस्थागत प्रसव पर भी चर्चा की गई। जन्म से लेकर 15 साल तक के बच्चों का डॉक्टर शबाना डॉक्टर पवन कुमार के द्वारा स्वास्थ्य जांच भी किया गया।

न्यूज़ डेस्क



0 Response to "AES और JE से बचाव को लेकर चिकित्सा कर्मियों की बैठक"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article