नेवी में लेफ्टिनेंट बने अभिषेक को राष्ट्रीय वैश्य महासभा ने दी बधाई

नेवी में लेफ्टिनेंट बने अभिषेक को राष्ट्रीय वैश्य महासभा ने दी बधाई

Leftinent Abhishek Dhaka
घोड़ासहन: सिकरहना अनुमंडल के ढाका निवासी अभिषेक कुमार ने इंडियन नेवी में लेफ्टिनेंट बन कर पूर्वीचंपारण ही नहीं बल्कि पूरे सूबे में अपना नाम बढ़ाया है।उक्त बातें राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता संजय जायसवाल एंव प्रदेश महासचिव राजेश जायसवाल उर्फ पप्पू जायसवाल ने संयुक्त रूप से कही।

महासचिव जायसवाल ने बताया कि ढाका निवासी वैश्य नेता सह भाजपा के जिला महामंत्री दिलीप सर्राफ के चचेरे भाई व सर्राफा व्यवसायी अरुण कुमार सर्राफ के पुत्र अभिषेक कुमार का चयन इंडियन नेवी में होना क्षेत्र वासियों के लिए गर्व की बात है। अभिषेक ने इंडियन नेशनल एकेडमी केरल के इजीमाला में चार साल तक प्रशिक्षण प्राप्त किया। तत्पश्चात 13 जून को हुए दीक्षांत समारोह में सब लेफ्टिनेंट के पद पर उनका चयन हुआ है। अभिषेक की माता अनिता देवी हैं जो एक कुशल गृहिणी है। अभिषेक को बचपन से ही राष्ट्र सेवा के प्रति काफी रुचि थी।

वहीं अभिषेक के लेफ्टिनेंट बनने पर राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता संजय जायसवाल, प्रदेश महासचिव राजेश जायसवाल उर्फ पप्पू जायसवाल, कमलेश चौधरी, पवन सर्राफ, जिलाध्यक्ष मुनचुन साह, दिलीप सर्राफ, घोड़ासहन प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार"मनपसंद", संजय कुमार"साकेत", नगर अध्यक्ष जयकिशन सर्राफ, सुमित कुमार गुप्ता, धीरज सर्राफ, संजय जायसवाल(शिक्षक), संजीव जायसवाल(भवानी), रितेश रंजन उर्फ सोनू सर्राफ, अप्पू कुमार"सोनी" एंव धर्मेश कुमार आदि ने हर्ष जताया है।

घोड़ासहन से राहुल कुमार की रिपोर्ट

0 Response to "नेवी में लेफ्टिनेंट बने अभिषेक को राष्ट्रीय वैश्य महासभा ने दी बधाई"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article