डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों पर राजद जिलाध्यक्ष का विरोध

डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों पर राजद जिलाध्यक्ष का विरोध

rjd jiladhyaksh motihari alpsankyak prakoshth
फेनहारा: राजद के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शाहिद अख्तर ने फेनहारा प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हाई स्कूल चौक पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। कार्यकताओं से वार्ता के दौरान विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने की बात कही।

अध्यक्ष मो0 अख्तर बढ़ते डीजल पेट्रोल की कीमत पर केंद्र की सरकार पर जम कर बरसे। कहा कि देश के इतिहास में आज तक कभी भी पेट्रोल से ज्यादा डीजल का दाम नहीं बढ़ा था, लेकिन आज इस केंद्र की सरकार की देन है कि पेट्रोल से अधिक डीजल का कीमत हो गई है। इस सरकार ने सीधे आम लोगो के पॉकेट पर वार किया है, जिससे पूरा देश त्रस्त है। राजद इसका पुरजोर  विरोध करेंगी, तब तक जब तक तेल का दाम कम नहीं हो जाता है। 

बैठक में युवा प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना यादव, प्रदेश सचिव अरशद कमाल उर्फ मुन्ना, खालिक अंसारी, झुन्नू सिंह,मो अब्दुल्ला उर्फ विकाउ आदि मौजूद थे।

न्यूज़ डेस्क



0 Response to "डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों पर राजद जिलाध्यक्ष का विरोध"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article