जदयू में शामिल हुए जाप और रालोसपा के नेता, विधानसभा चुनाव में दिखाएंगे दम

जदयू में शामिल हुए जाप और रालोसपा के नेता, विधानसभा चुनाव में दिखाएंगे दम

Jap also neta jdu me shamil ghoda sahan 2020
घोड़ासहन: प्रखंड मुख्यालय में जन अधिकार पार्टी के पूर्व युवा प्रदेश सचिव बीरेश कुमार, छात्र जाप नेता चन्दन कुमार एवं रालोसपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष सूफी आलम मंसूरी को ढाका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी व जदयू राज्य परिषद सदस्य तथा जदयू किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राम पुकार सिन्हा के नेतृत्व में जनता दल-यूनाईटेड की सदस्यता ग्रहण करायी गयी।

मौके पर जदयू की सदस्यता ग्रहण करने वाले नेताओं ने एक स्वर में कहा कि हम लोग बिहार के विकास पुरुष मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नीति सिद्धांत को ढाका विधानसभा क्षेत्र में राम पुकार सिन्हा के साथ जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।




सदस्यता ग्रहण समारोह में मुख्य रूप से जदयू जिला सचिव व ढाका प्रखंड प्रभारी परदेशी कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष मंगल कुशवाहा, जिला जदयू किसान प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह, जिला मिडिया प्रभारी किसान प्रकोष्ठ धर्मेंद्र सिन्हा, महादलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ0 रितिकर राज, प्रखंड जदयू उपाध्यक्ष दीप लाल कुशवाहा, राम विनय कुमार, युवा जदयू जिला महासचिव रंजेश सिन्हा, किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष डॉ सच्चिदानन्द कुशवाहा, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष व पूर्व जिला परिषद सदस्य ब्रह्मदेव साह, महिला प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष अनुपमा सिन्हा, युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष रौशन सिन्हा, प्रखंड जदयू प्रवक्ता शक्ति नाथ झा।

जदयू पंचायत अध्यक्ष कवैया अमोद मेहता, श्रीपुर पंचायत अध्यक्ष राम चन्द्र ठाकुर, युवा व छात्र जदयू नेता विवेक कुशवाहा, गजेन्द्र प्रसाद, राजीव मंडल, सुधीर कुमार, राज कुमार मौर्य, चंदन कुमार सिंह, विशाल कुमार, निगम सिन्हा, ओम प्रकाश मौर्य, हिमांशु सिंह चौहान, धर्म कुशवाहा, लाल बच्चन कुमार, अमोद दास, रोहन जायसवाल, अभिमन्यु आर्य, सुरूज साह, गेना पटेल समेत कई जदयू नेता मौजूद थे।

न्यूज़ डेस्क

0 Response to "जदयू में शामिल हुए जाप और रालोसपा के नेता, विधानसभा चुनाव में दिखाएंगे दम"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article