
कांग्रेस के शक्ति सिंह गोहिल के राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर सौरव ने दी बधाई
चिरैया: बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल राज्यसभा का चुनाव जीत चुके हैं। शक्ति सिंह गोहिल को राज्यसभा चुनाव में बड़ी जीत मिली है। गुजरात में कांग्रेस ने 3 में से एक सीट पर अपनी जीत सुनिश्चित की है। कांग्रेस उम्मीदवार शक्ति सिंह गोहिल गुजरात से राज्यसभा सदस्य के रूप में चुने गए हैं।
बिहार कांग्रेस प्रभारी के इस जीत पर चिरैया के रहनेवाले बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव सौरभ कुमार ने दूरभाष पर उनको बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बिहार कांग्रेस के प्रभारी जो अब गुजरात से राज्यसभा सदस्य चुने गए हैं, उनकी महती भूमिका रहेगी।
सौरभ कुमार ने कहा कि शक्ति सिंह गोहिल जी राज्यसभा में कांग्रेस की मजबूत आवाज बन कर उभरेंगे। उन्होंने बिहार के कांग्रेसियों का नैतिक मनोबल बढ़ाया है। इससे हम सब ऊर्जान्वित हुए हैं।
बता दें कि पूरे देश भर में 19 राज्यों में राज्यसभा चुनाव कराया गया। इस दौरान झारखंड में 2 सीटों पर एक जेएमएम और 1 बीजेपी के उम्मीदवार की जीत हुई है। वहीं गुजरात में तीन सीटों पर हुए चुनाव में 2 पर बीजेपी के और 1 पर कांग्रेस के उम्मीदवार सह बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल की जीत हुई है।
0 Response to "कांग्रेस के शक्ति सिंह गोहिल के राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर सौरव ने दी बधाई"
Post a Comment