इंडियन बैंक से अपराधियों ने लूटे 69 लाख

इंडियन बैंक से अपराधियों ने लूटे 69 लाख

इंडियन बैंक से अपराधियों ने लूटे 69 लाख, मौके पर पहुंची पुलिस
Aurangabad (औरंगाबाद): बिहार के औरंगाबाद जिले बैंक पर हमला कर
अपराधियों ने 69 लाख रुपये लूट लिए। घटना जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के जिनोरिया गांव के पास स्थित इंडियन बैंक में घटी है। छह से अधिक अपराधी बैंक खुलने के आधे घंटे के बाद पहुंचे थे।

अपराधियों ने पहले गार्ड पर हमला कर उसके सिर और हाथ में चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया साथ ही उसकी रायफल भी तोड़ दी। इसके बाद अपराधी अंदर घुस गए और फिर प्रबंधक की पिटाई की। सेफ की चाबी लेकर झोले एवं गमछे में रुपये भरकर अपराधी वहां से भाग निकले। 69 लाख रुपये से ज्यादा की लूट की बात कही जा रही है।

लूट की सूचना मिलने पर दाउदनगर थाना पुलिस तत्काल पहुंची और वरीय पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। औरंगाबाद से एसपी पंकज कुमार और दाउदनगर के एसडीपीओ राजकुमार तिवारी सहित अन्य लोग बैंक पहुंचे। बैंक प्रबंधक सहित अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही थी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
न्यूज डेस्क



0 Response to "इंडियन बैंक से अपराधियों ने लूटे 69 लाख"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article