पहली भोजपुरी फ़िल्म में काम करने वाली एक्ट्रेस का निधन,

पहली भोजपुरी फ़िल्म में काम करने वाली एक्ट्रेस का निधन,

Actress Kumkum Bollywood old
Mumbai (मुम्बई): बॉलीवुड से एक और दुखद खबर आ रही है। फिल्म एक्ट्रेस कुमकुम का निधन हो गया है। वह 86 साल की थी। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ है।

कुमकुम बॉलीवुड के कई फिल्मों में काम कर चुकी थी। इसके अलावे वह भोजपुरी के फेमस फिल्म गंगा मईया तोहे पियरी चढ़ैबो में भी काम किया था। यह फिल्म 1963 में आई थी। यह परिवारिक फिल्म खूब चर्चा में रही थी। कुमकुम ने फिल्म मदर इंडिया, कोहिनूर, एक सपेरा एक लुटेरा और नया दौर जैसी फिल्मों में काम किया था। कुमकुम के निधन की जानकारी एक्टर जॉनी वॉकर के बेटे नसिर खान ने ट्विटर पर दी।

कुमकुम के बारे में बताया जाता है कि वह झारखंड के हुसैनाबाद के जगह जपला के पास की रहने वाली थी। कुमकुम ने अपने करियर में लगभग 115 फिल्मों में अभिनय किया। गुरू दत्त और किशोर कुमार के साथ कई फिल्म में की। उन्हें मिस्टर एक्स इन बॉम्बे (1964), मदर इंडिया (1957), सन ऑफ इंडिया (1962), कोहिनूर (1960), उजाला, नया दौर, श्रीमान फंटूश, एक सपेरा एक लुटेरा में शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है।



0 Response to "पहली भोजपुरी फ़िल्म में काम करने वाली एक्ट्रेस का निधन,"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article