तिलावे नदी का बांध टूटा, घुसा कई गांवों में पानी

तिलावे नदी का बांध टूटा, घुसा कई गांवों में पानी

Tilawe river dam broken in sagauli
सुगौली: नदियों के जलस्तर में हो रही वृद्धि के कारण तिलावे नदी का तटबंध प्रखंड के देवदतवा गांव के समीप टूट गया। तटबंध टूटने के साथ भारी मात्रा पानी तेजी से प्रखंड के विभिन्न गांवों में प्रवेश कर रहा है। तिलावे नदी के बांध के टूटने से क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। 

जिन गांवों में बाढ़ का फैल रहा है, उनमें प्रखंड के श्रीखण्डी, चैनपुर, देवदतवा, परसौना, पंजीआरवा, पंचभिड़वा, करमवा, रघुनाथपुर सहित दर्जनो गांव शामिल है। वही बांध टूटने की सूचना पर भी अधिकारियों ने अबतक रुची नही दिखाई है। इसके अलावा लगातार लोगो के विरोध प्रदर्शन के बाद भी बाढ़ पूर्व बांधो कि मरम्मती नही हो सकी है।

सिकरहना नदी के जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि के बीच कटाव व बांध पर दबाव के कारण लोगों में बाढ़ की भयावहता को लेकर दहशत है। बताया गया है कि नदी के जल स्तर में पिछले दो दिनों से लगातार वृद्धि हो रही है। अचानक से नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का पानी शहरी व ग्रामीण इलाकों में फैल रहा है। लोगों में बाढ़ की स्थिति को लेकर भय व्याप्त हो गया है।

न्यूज़ डेस्क



0 Response to "तिलावे नदी का बांध टूटा, घुसा कई गांवों में पानी"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article