फेनहारा के रतनवा गांव में भी घुसा बाढ़ का पानी

फेनहारा के रतनवा गांव में भी घुसा बाढ़ का पानी

Ratanwa village flood Phenhara
फेनहारा: प्रखंड अंतर्गत मधुबनी पंचायत के रतनवा गांव में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। बगल से निकलने वाली भगवती नदी पूरे उफान पर है। जिस वजह से नदी के बाढ़ का पानी रतनवा सहित आसपास के गांवों में प्रवेश कर गया है।

इस समय समूचा उत्तर बिहार बाढ़ की चपेट में है। क्या गांव, क्या कस्बा। सब जगह पानी ही पानी है। उसी तरह रतनवा गांव भी बाढ़ की मार झेल रहा है।

मुकेश पासवान, राजेश पासवान, रवि कुमार, नंहक पासवान, राकेश पासवान, रवीरेश पासवान, कमलेश पासवान, सीताराम पंडित, नितेश पासवान आदि के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है।

न्यूज़ डेस्क



0 Response to "फेनहारा के रतनवा गांव में भी घुसा बाढ़ का पानी"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article