संग्रामपुर में गंडक का तांडव, टूटा बांध, मची बड़ी तबाही

संग्रामपुर में गंडक का तांडव, टूटा बांध, मची बड़ी तबाही

Gandak Dam Breaked at Sangrampur
संग्रामपुर: प्रखंड के भवानीपुर के सामने रात 12 बजकर 35 मिनट पर गंडक नदी का बाँध टूट गया। अचानक बाँध टूटने से बड़ी तबाही मची है। कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। आवागमन ठप हो गया है। धीरे-धीरे बाढ़ अपना विकराल रूप धर रही है।

सड़कों के ऊपर कहीं 2-3 फ़ीट तो कहीं उससे भी अधिक पानी पूरे वेग से चलने की जानकारी मिल रही है। प्रशाशन द्वारा एनडीआरएफ की टीमें वहां कैम्प कर रहीं हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही है।

आसमान से बरसती आसमानी आफत के साथ साथ गंडक नदी में नेपाल द्वारा छोड़े जा रहे पानी से नदियां उफान पर हैं। कई और जगह अन्य नदियों के बांध टूटने की खबर भी है।

फिलहाल एनडीआरएफ के अलावा स्थानीय समाजसेवी अजित सिंह भी लोगों की रेस्क्यू करवा रहे हैं। अगर आप भी संग्रामपुर के आसपास बाढ़ में फंसे हुए हैं तो इन नंबरों पर संपर्क करें।
अजित सिंह- 6209932066, 9431433931
एनडीआरएफ- 8544415019

न्यूज़ डेस्क



0 Response to "संग्रामपुर में गंडक का तांडव, टूटा बांध, मची बड़ी तबाही"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article