
जब अस्पताल ही हो गया बीमार तो क्या हाल होगा मरीजों का सरकार
मोतिहारी: यूं तो पूरा उत्तर बिहार बाढ़ की चपेट में है। लेकिन जहां पर बाढ़ नहीं आई है, वहां बारिश ने तांडव मचा रखा है।
पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश से जिले का सदर अस्पताल भी अछूता नहीं है। अस्पताल परिसर में लगभग घुटने भर पानी लग गया है। जो अस्पताल लोगों के स्वास्थ्य की देखरेख करता था वह आज खुद अस्वस्थ हो गया है। जलजमाव के कारण कई सारी बीमारियों को यह अस्पताल खुद ही निमंत्रण दे रहा है। प्रशासन को अस्पताल के स्वास्थ्य की देखभाल करने के लिए पानी की निकासी की व्यवस्था करनी जरूरी हो गई है।
फिलहाल मरीजों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और मौसम विभाग के अनुसार 28 तारीख तक बारिश से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। ऐसी स्थिति में क्या पानी की निकासी हो पाएगी, अपने आप में एक बहुत बड़ा सवाल है??
न्यूज़ डेस्क
0 Response to "जब अस्पताल ही हो गया बीमार तो क्या हाल होगा मरीजों का सरकार"
Post a Comment