बाढ़ पीड़ितों में वीआईपी पार्टी ने किया राहत सामग्री वितरण

बाढ़ पीड़ितों में वीआईपी पार्टी ने किया राहत सामग्री वितरण

बाढ़ पीड़ितों में वीआईपी पार्टी ने किया राहत सामग्री वितरण
Chakia (चकिया):
पीपरा विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित चकबरा पंचायत में सैकड़ो विस्थापित एवम असहाय परिवार के लोगों के बीच वीआईपी पार्टी के सदस्यों ने राहत सामग्री का वितरण किया।

बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री वितरण करते वीआईपी पार्टी के जिलाउपाध्यक्ष मनोज साहनी ने कहा कि पूर्वीचंपारण जिले में प्रलयंकारी बाढ़ के कारण हजारों लोग घर से बेघर हो गये है।बाढ़ के विभीषिका के वजह से लोग बांध सड़क एवम सरकारी स्कूलों में शरण लिए हुये है। बाढ़ के कारण विस्थापित लोग प्लास्टिक टांग कर जीवन गुजारने पर विवश है, जिसको लेकर वीआईपी पार्टी के द्वारा यथासंभव असहाय लोगों के बीच मदद पहुंचाने का कार्य जोरशोर से किया जा रहा है। 

वीआईपी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मनोज साहनी ने कहा कि लोगों के घरों में रखे अनाज एंव राशन सामग्री बर्बाद हो चुके है। सरकार के द्वारा विस्थापित लोगों को किसी प्रकार का सरकारी मदद मुहैया नही कराया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित नरहर पकरी गांव में राहत सामग्री का वितरण किया।

राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम में  प्रखंड अध्यक्ष वीआईपी पार्टी विशाल कुमार, महासचिव शाह, राम बाबू साह, सुनील साह, राजकुमार साह, पप्पू कुमार, सुदामा साहनी के दर्जनों लोग उपस्थित थे।

चकिया से अमितेश कुमार रवि की रिपोर्ट






0 Response to "बाढ़ पीड़ितों में वीआईपी पार्टी ने किया राहत सामग्री वितरण"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article