
सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में परिजनों ने पटना में दर्ज कराई प्राथमिकी, बिहार पुलिस पहुंची मुंबई
Patna (पटना): एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बडी खबर है। सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों में पटना पुलिस में केस दर्ज करा दिया है। परिजनों ने सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पटना में मामला दर्ज होने के बाद बिहार पुलिस की टीम मुंबई पहुंच गयी है।
पटना पुलिस की ओर से मिल रही खबर के मुताबिक पटना के राजीवनगर थाने में सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमें में किसी खास व्यक्ति को आरोपी नहीं बनाया गया है लेकिन पुलिस को बताया गया है कि बॉलीवुड के माफियाओं ने सुशांत सिंह राजपूत को मौत के लिए उकसाया गया है। लोगों द्वारा प्रताडित कर दिये जाने के बाद सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या करने के लिए बाध्य हुए।
पटना पुलिस की ओर से मिल रही जानकारी के मुताबिक बिहार पुलिस के चार सदस्यों की टीम मुंबई भेज दी गयी है। पुलिस टीम मामले की जांच पड़ताल कर रही मुंबई पुलिस के साथ संपर्क साधने में लगी है। गौरतलब है कि मुंबई पुलिस पहले से ही इस मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने अब फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े लोगों से पूछताछ की है। अब फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर के मैनेजर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पटना पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उनकी टीम मुंबई पुलिस से संपर्क कर अब तक हुई जांच के बारे में जानकारी ली है।
सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों ने राजीव नगर थाने में आईपीसी की धारा 341, 342, 280, 420, 406 और 306 के तहत मामला दर्ज कराया है। आईपीसी की धाराओं के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत केे परिजनों ने कहा है कि उन्हें सुसाइड के लिए उकसाया गया। उन्हें प्रताडि़त किया गया. उनके साथ फ्रॉड किया गया है।
दरअसल सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके परिजनों की चुप्पी पर सवाल उठ रहे थे। दरअसल सुशांत की मौत के बाद बॉलीवुड से लेकर दूसरे क्षेत्र के लोगों ने फिल्मी दुनिया के माफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। कंगना रनौत ने लगातार मोर्चा खोल रखा है। बिहार के ही एक्टर शेखर सुमन ने भी गंभीर सवाल उठाये हैं। बीजेपी के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने सुशांत को इंसाफ दिलाने के लिए बड़ी मुहिम चलायी है।
लेकिन सुशांत सिंह की मौत के बाद उनके परिजनों की चुप्पी पर सवाल उठ रहे थे। अब जाकर उनके परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया है। सुशांत के पारिवारिक सूत्रों की मानें तो उन्हें मुंबई पुलिस पर भरोसा नहीं रह गया है। लिहाजा पटना में केस दर्ज कराया गया है।
न्यूज़ डेस्क
0 Response to "सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में परिजनों ने पटना में दर्ज कराई प्राथमिकी, बिहार पुलिस पहुंची मुंबई"
Post a Comment