वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में गिनाई सरकार की उपलब्धियां

वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Jdu virtual rally Chakia
Chakia (चकिया): बिहार प्रदेश जदयू  द्वारा आयोजित वर्चुअल संवाद कार्यक्रम मे रविवार पिपरा विधान सभा मे प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह की टीम द्वारा  सरकार की उपलब्धियों तथा योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। 

इस मौके पर पूर्व मंत्री अवधेश कुशवाहा के नेतृत्व मे  स्थानीय ओझा टोला स्थित पार्टी के वरीय नेता प्रभुनारायण सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सुना।कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिग का भी पूरा ख्याल रखा गया।कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के अलावा अशोक चौधरी, रामसेवक सिंह, हरिवंश नारायण सिंह तथा मो युनूस हुसैन ने संबोधित किया।

पूर्व मंत्री अवधेश कुशवाहा ने वर्चुअल संवाद को कार्यकर्ताओं से जुड़ने का सशक्त माध्यम बताया। उन्होने आगामी चुनाव नीतीश सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यो को आधार बना लड़ने की बात कही।  

इस मौके पर कृष्णनंदन कुशवाहा, लव किशोर निषाद, कृष्णार्जुन कुशवाहा, संजय मोदी, शत्रुघ्न प्रसाद, ओम प्रकाश गुप्ता, सुनिल यादव, सत्यनारायण प्रसाद, कौशर राजा, टूना पाठक, लखन पटेल, कुन्दन गुप्ता, रवि सर्राफ सहित पिपरा विधानसभा के विभिन्न जगहों से आए कार्यकर्ता मौजूद थे।




0 Response to "वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में गिनाई सरकार की उपलब्धियां"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article