बाढ़ के कारण प्रखण्ड से टूटा मठिया गांव का सम्पर्क, सड़कें हुईं जलमग्न, इलाज के अभाव में तड़प रहे मरीज़

बाढ़ के कारण प्रखण्ड से टूटा मठिया गांव का सम्पर्क, सड़कें हुईं जलमग्न, इलाज के अभाव में तड़प रहे मरीज़

Flood in Mathiya Kesariya
केसरिया: प्रखंड क्षेत्र में प्रलयंकारी बाढ़ के कारण प्रखण्ड मुख्यालय से मठिया का सम्पर्क बिलकुल भंग हो चुका है। देविगंज से हमिदपुर मठिया होते हुए साहेबगंज को जाने वाली पथ पर दो से ढाई फीट पानी बह रहा है, जिसके कारण बीमार-असहाय को स्पताल ले जाना मुस्किल हो गया है।

दवाई, सब्जी, नमक व खाद्य सामाग्री लाने का कोई साधन नही है। कोरोना माहामारी के कारण प्रदेश मे कमाने वाले घर बैठ गये वही खेत मे लगी सभी धान कि फसल बाढ़ में गल गयी।

मठिया के वार्ड नम्बर 11के मुसहरी टोला मे सभी घरो मे पानी समा गया है। गिरि टोला के अनेको परिवार तबाह हो गया है।ग्रामीण विनय गिरि, उपेन्द्र गिरि, राज किशोर गिरि, चन्नू माझी, राम देव माझी ने बताया कि हमलोग अपने पशुओं के साथ जल से घिरे हुए हैं, मगर प्रशासन की तरफ से कोई सुध नही ली गई है। यदी अविलम्ब सरकारी नाव की व्यवस्था नही की गई तो हम लोग ईलाज के अभाव मे घर पर ही मरने को बेबस हो जाएंगे। नीचे से बाढ़ और ऊपर से बारिश ने तबाह कर दिया है। 

पूछे जाने पर मुखिया अनिता सिंह ने बताया कि अभी तक सरकार के तरफ से कोई सुविधा उपलब्ध नही है। हम बीडीओ आभा कुमारी से बात करेंगे। जैसा दिशा निर्देश होगा वैसी सुविधा देंगे।




0 Response to "बाढ़ के कारण प्रखण्ड से टूटा मठिया गांव का सम्पर्क, सड़कें हुईं जलमग्न, इलाज के अभाव में तड़प रहे मरीज़"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article