रालोसपा नेता ने बाढ़ पीड़ित गांव का किया दौरा, सुविधा नहीं होने पर प्रशासन पर बरसे

रालोसपा नेता ने बाढ़ पीड़ित गांव का किया दौरा, सुविधा नहीं होने पर प्रशासन पर बरसे

Rlsp leader madhu singh
Chiraiya (चिरैया):  प्रखंड के खरतरी मध्य पंचायत के पिरारी पहुंचे चिरैया विधानसभा के भावी विधायक प्रत्याशी भाई मधु सिंह उर्फ मधुरेंद्र कुमार सिंह।  

उन्होंने पिरारी गांव में बाढ़ का निरीक्षण किया और गरीबों में राहत सामग्री वितरण किया। साथ ही उन्होंने बताया कि यहाँ बहुत ज्यादा बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है और यहां की जनता काफी परेशान है। लगभग सभी जगहों से सम्पर्क टूट गया है। ऐसे हालात में यहाँ पर बोट कि सुविधा नहीं होने के कारण काफ़ी परेशानी है। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।

प्रशासन सिर्फ हेलीकॉप्टर घुमा रहा है। जहाँ राहत सामग्री की जरूरत है वहाँ राहत सामग्री नहीं पहुंच रही। कोरोना जैसी महामारी से जहाँ पूरी दुनिया त्रस्त है, वहीं पिरारी के लोग बाढ़ और कोरोना की दोहरी मार झेल रहे हैं। प्रशासन को जल्द से जल्द यहां के लोगों के लिए सुविधा उपलब्ध करानी चाहिए।




0 Response to "रालोसपा नेता ने बाढ़ पीड़ित गांव का किया दौरा, सुविधा नहीं होने पर प्रशासन पर बरसे"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article