जागरूकता अभियान के माध्यम से आप ने विधानसभा चुनाव टालने का किया आग्रह

जागरूकता अभियान के माध्यम से आप ने विधानसभा चुनाव टालने का किया आग्रह

Aam admi party Narkatiya
बनकटवा: बिहार में करोना के मामले अब काफी तेजी से पैर पसार रहे हैं। इसके बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बिहार सरकार ने 16 से 31 जुलाई से तक सम्पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है।  लेकिन बनकटवा प्रखंड के विभिन जगहों पर लगने वाले सब्जी बाजार, किराना दुकान, मीट-मछली, फल दुकान इत्यादि पर बिना मास्क लगाये और न ही दुरी बनाये लोगों का जमावड़ा हो रहा है।

आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सह नरकटिया विधान सभा प्रभारी ललन कुमार सिन्हा ने बनकटवा प्रखण्ड में मास्क वितरण अभियान "दो गज की दुरी माक्स है जरूरी" स्लोगन के साथ कई क्षेत्रों में भ्रमण किया।

इस अभियान के दौरान प्रखंड उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह के दरवाजे पर सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए करोना से लड़ाई की जो तरकीब दिल्ली सरकार ने अपनाई है, जिसकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सराहना की है, वह तरकीब बिहार सरकार क्यों नही अपना रही है। क्या नितीश कुमार जनता के प्रति जवाबदेह नही हैं। 

आगे श्री सिन्हा ने बिहार सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा दिल्ली सरकार स्वास्थ और शिक्षा में क्रांति ला कर करोना से लड़ने के लिए प्लाज्मा बैंक खोल रही है, तरह तरह की मुहीम चला रही है, दिल्ली की जनता से हमेशा प्रेस कॉन्फ्रेंस एव टेलिफोनिक माध्यम से हलचाल पूछ रूबरू हो रही है,जनता को सांत्वना भरोषा दे रही है। लेकिन मुख्यमंत्री नितीश कुमार को बिहार की जनता की कोई चिंता फ़िक्र नही है।

अंत में उन्हों ने कहा सरकार चाहे तो हर काम सम्भव है लेकिन कमी है तो सिर्फ निति और नियत की। इस मुहीम में दरवेश कुशवाहा,  कन्हैया लाल ठाकुर, रामनरेश महतो, विकेश शर्मा, धवल राम, कुशवाहा इत्यादि शामिल थे।

न्यूज़ डेस्क



0 Response to "जागरूकता अभियान के माध्यम से आप ने विधानसभा चुनाव टालने का किया आग्रह"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article