फेनहारा में भी कई गांवों में बाढ़ का पानी घुसा, कई गांवों का सड़क संपर्क भंग

फेनहारा में भी कई गांवों में बाढ़ का पानी घुसा, कई गांवों का सड़क संपर्क भंग

Flood in Phenhara
फेनहारा: पिछले कई दिनों से नेपाल के तराई क्षेत्र में बारिश होने के करण यहां की नदियों में जलस्तर बढ़ने से और प्रखण्ड में पिछले सात दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से प्रखण्ड में बाढ़ ने रौद्ररूप ले लिया है। 

यहां की कई सड़कें बाढ़ के पानी से पूरी तरह टूट गई हैं, जिससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। रतनवा से कोदरिया सड़क, गोबिंदबारा से मधुबनी सड़क, सहित प्रखण्ड के लगभग आठ महत्वपूर्ण सड़क बाढ़ के पानी से पूरी तरह से टूट गए हैं। 

बाढ़ का पानी, मधुबनी, रतनवा, मनकरवा, पिपरा, फेनहारा, बिसुनपुर, रुपौलिया, जमुनिया, पसरामपुर सहित लगभग डेढ़ दर्जन गांवों में प्रवेश कर गया है। वहीं ग्रामीण अपने बच्चों, महिलाओं और मवेशियों के साथ ऊँचे स्थान पर जाने लगे हैं। बाढ़ पीड़ितों ने कहा कि एक तरफ जहां नीचे बाढ़ का पानी तो दूसरी तरफ ऊपर से बारिश, जाएं तो जाएं कहाँ। अभी तक सरकार की तरफ से कोई भी सहायता नही मिल रही है।

सीओ बिजेंद्र सिंह ने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग को इसकी सूचना दे दिया गई है, साथ ही कहा कि 72 घंटे से 96 घण्टे तक पानी रहने के बाद बाढ़ ग्रस्त घोषित किया जाता है। उप प्रमुख हाजी मो० अकिलूर रहमान ने कहा कि पिछले साल आई बाढ़ में चले कम्युनिटी किचेन का अभी तक पेमेंट सीओ के द्वारा नही किया गया, जब कि इसबार भी हालत खराब होते जा रही है। यहाँ के बाढ़ पीड़ित भूखे सोने पर विवश हैं, जबकि अधिकारियों पर इस का कोई  भी असर देखने को नही मिल रहा है।

न्यूज़ डेस्क



0 Response to "फेनहारा में भी कई गांवों में बाढ़ का पानी घुसा, कई गांवों का सड़क संपर्क भंग"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article