पप्पू यादव का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, कहा बिहार में अपराध चरम पर

पप्पू यादव का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, कहा बिहार में अपराध चरम पर

Pappu yadav jap at piprakothi
पीपराकोठी: गोपालगंज में हुए चर्चित हत्याकांड जेपी यादव के परिजनों से मिलने जा रहे जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के गोपालगंज जाने के क्रम में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय मुख्य चौराहा पर स्वागत किया। 

इस दौरान उन्होंने कुछ समय के लिए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में अपराध चरम पर है। लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है। अगर अगले चुनाव में हमारी सरकार बनी तो 72 घन्टे में अपराध पर काबू होगा और बलात्कारी सलाखों के पीछे होंगे। 12 बजे रात तक व्यवसायी अपने दुकान को खोलेंगे, निर्भीक होकर युवतियां व आम जन घूमेंगे। 

उन्होंने आगे कहा कि आज पूरा देश कोरोना से जंग लड़ रहा है, लेकिन कोई भी सांसद व विधायक घर से बाहर नहीं निकला। मैंने बाहर फंसे प्रवासी मजदूरों को घर वापस लाकर उन्हें आर्थिक सहायता करने का काम किया। मेरा एक ही सपना है कि अच्छा बिहार हो। 

इस अवसर पर रघुवंश यादव, ध्रुवदेव यादव, अरविंद यादव, अशोक यादव सहित कई लोगों ने अन्य पार्टी को छोड़ जन अधिकार पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के जिलाध्यक्ष मुख्तार प्रसाद गुप्ता व युवा प्रदेश प्रवक्ता अंकुश कुमार सिंह ने किया। 

मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरेंद्र त्यागी, जिलाध्यक्ष मुख्तार प्रसाद गुप्ता, युवा प्रदेश प्रवक्ता अंकुश कुमार सिंह, प्रधान महासचिव अविनाश ठाकुर, आरके दुबे, युवा जिलाध्यक्ष अविनाश तिवारी, पप्पू गुप्ता, पवन सिंह, रजनीश सिंह कुशवाहा, युवाशक्ति अध्यक्ष मोनू सिंह, भूपेंद्र यादव, चंद्रिका पासवान, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष  धीरज कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष सैयद इमाम उर्फ आलम, राकेश यादव संदीप कुमार, सहमद हुसैन, ओम प्रकाश सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता मौजूद थे।

पिपराकोठी से रामप्रकाश शर्मा की रिपोर्ट



0 Response to "पप्पू यादव का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, कहा बिहार में अपराध चरम पर"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article