नवनिर्मित पावर सब स्टेशन का शनिवार को सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह ने फीता काट कर किया...

नवनिर्मित पावर सब स्टेशन का शनिवार को सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह ने फीता काट कर किया...

 

फेनहारा (Phenhara): प्रखंड क्षेत्र के गोविंद बारा में नवनिर्मित पावर सब स्टेशन का शनिवार को स्थानीय विधायक और बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह ने फीता काट कर किया ।


इस दौरान मंत्री रणधीर ने कहा एक समय था की फेनहारा के लोग को बिजली कभी कभी मिलता था लेकिन आज फेनहारा प्रखंड में दो-दो पावर सब स्टेशन आज के दिन में बन कर तैयार है। 


इस दौरान पीएसएस परिसर में सभा का भी आयोजन किया गया था। जिसको संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि जिस तरह से लगातार किसानों पर प्राकृतिक आपदा आ रहा है। उस स्थिति में सरकार किसानों के साथ है। इस वर्ष जिस तरह से फिर एक बार किसानों का फसल बाढ़ के पानी में बर्बाद हो गया है। उस स्थिति में बाढ़ प्रभावित वाले किसानों को फसल क्षति और फसल सहायता का लाभ दिया जाएगा। 


साथ ही अपने पांच साल में विधानसभा में किये गए विकास के कार्य को एक-एक कर लोगो के बीच रखा, जिसमे विधानसभा मे 137 सड़क पास हुआ, इसमे 67 सड़क फेनहारा प्रखंड के है। सात पुल का निर्माण कराया जा रहा है। बाढ़ टूटे सड़क के बारे में मंत्री ने कहा कि बाढ़ कई सड़के छतिग्रस्त हुई हैं। जिसके निर्माण के लिए  मुख्यमंत्री ने 15 हजार करोड़ों रुपए दिया हैं। जिससे कि बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़क के फिर से बेहतर बनाया जा सके। कुछ सड़को अभी मोटरेबल बनाया जा रहा है। 


मौके पर उप प्रमुख हाजी मो अकिलूर रहमान,जिला पार्षद आकाश गुप्ता, सहायक अभियंता वसीम रजा आदि मौजूद थे।


न्यूज डेस्क




0 Response to "नवनिर्मित पावर सब स्टेशन का शनिवार को सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह ने फीता काट कर किया..."

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article