बिहार भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ की ‘प्रदेश सह प्रभारी’ गरिमा देवी सिकारिया मनोनीत

बिहार भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ की ‘प्रदेश सह प्रभारी’ गरिमा देवी सिकारिया मनोनीत

चंपारण बिहार भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ की ‘प्रदेश सह प्रभारी’ गरिमा देवी सिकारिया मनोनीत
Beatia (बेतिया) : पश्चिम चंपारण लोकसभा के सांसद सह बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने बेतिया नगर परिषद की सभापति गरिमादेवी सिकारिया को ‘नगर निकाय प्रकोष्ठ’की “प्रदेश सह प्रभारी” मनोनीत किया है। जिला भाजपा व प्रदेश भाजपा नेताओं ने श्रीमती सिकारिया को शुभकामना व बधाई के साथ उज्ज्वल राजनीतिक सामाजिक भविष्य की कामना किया है।

डॉ जायसवाल ने कहा कि लगभग तीन वर्ष पहले से बेतिया नगर परिषद की सभापति चुने जाने के बाद से लगातार अपने पद के दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन गरिमादेवी करती आ रही हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि राजनीतिक जीवन में प्राप्त प्रांतीय स्तर के पद से जुड़ी जिम्मेदारियों का कुशलता व ततपरता पूर्वक निर्वहन भी करेंगी।

नगर परिषद बेतिया के पूर्व सभापति जनक साह ने सभापति गरिमादेवी सिकारिया को बिहार भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश सह प्रभारी बनाये जाने पर बधाई दी है। पूर्व सभापति ने कहा कि वे अपने दायित्व निर्वहन में सदा तत्पर रहने वाली महिला हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में दिनों दिन काफी तरक्की किया है। उनके राजनीतिक जीवन में एक और उपलब्धि जुड़ जाने का बहु आयामी लाभ पार्टी को मिलना तय है।

बिहार पंचायती राज प्रकोष्ठ के संयोजक ओम प्रकाश भुवन के स्तर से श्रीमती सिकारिया को नगर निकाय प्रकोष्ठ का प्रांतीय सह प्रभारी बनाये जाने पर नप के पूर्व उप सभापति व वरीय भाजपा नेता आनन्द सिंह, नगर पार्षद शहनाज खातून, मनोज कुमार व मझौलिया अंचल क्षेत्र के महोदीपुर पैक्स अध्यक्ष व भाजपा नेता रूपेश सिंह, राकेश कुशवाहा आदि शामिल हैं। सभापति श्रीमती सिकारिया ने कहा है कि वे पार्टी के सौंपे गए दायित्व का निर्वहन मैं पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ करने का यत्न करेंगी।


न्यूज डेस्क



0 Response to "बिहार भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ की ‘प्रदेश सह प्रभारी’ गरिमा देवी सिकारिया मनोनीत"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article