अपनी मांगों को ले तीसरे दिन भी आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

अपनी मांगों को ले तीसरे दिन भी आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Asha workers strike
फेनहारा (Phenhara): आशा कार्यकर्ता ने  लगातार तीसरे दिन शनिवार को भी आशा फैसिलेटर को स्थाई कर्मचारी का  दर्जा, इक्कीस हजार मान देय सहित सभी 11 सूत्री मांगों को लेकर  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फेनहारा के मुख्य गेट पर केंद्र और राज्य सरकार विरोधी नारे लगाए। सभी आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा जब तक सभी मांगे नही मान ली जातीं, तबतक आगे भी  हड़ताल जारी रहेगी। 


मौके पर उषा देवी, पुष्पा कुमारी,  रीता देवी, जहाना खातून, सुशीला देवी, विभा देवी, प्रेम प्रभा वर्मा, रंजू देवी, आशा देवी, गायत्री देवी, बच्ची देवी, निर्मला देवी, किरण देवी, अनिता देवी सहित अन्य आशा कार्यकर्ता मौजूद थीं।


न्यूज़ डेस्क




0 Response to "अपनी मांगों को ले तीसरे दिन भी आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article