हरसिद्धि विधानसभा की समस्याओं एवं व्याप्त भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए किया गया "समाज कल्याण मोर्चा" का गठन:- विशाल प्रताप सिंह

हरसिद्धि विधानसभा की समस्याओं एवं व्याप्त भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए किया गया "समाज कल्याण मोर्चा" का गठन:- विशाल प्रताप सिंह

Samaj Kalyan Morcha Motihari President Vishal Pratap Singh
हरसिध्दि (Harsiddhi): आज मंगलवार को गायघाट देवी स्थान के प्रांगण में सर्वसम्मति से हरसिद्धि विधानसभा के 35 पंचायतों की समस्याओं को देखते हुए सैकड़ों नौजवानों, किसानों एवं छात्रों ने "समाज कल्याण मोर्चा" का गठन किया। 

Samaj Kalyan Morcha Motihari


इस संगठन का मुख्य उद्देश स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जन  समस्याओं को दूर करना है। बैठक में सर्वसम्मति से "विशाल प्रताप सिंह" को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुन्ना शाह को संस्थापक अध्यक्ष, संतोष पासवान को जिला अध्यक्ष, विवेक कुमार सिंह को प्रखंड अध्यक्ष, आशीष गुप्ता को प्रखंड उपाध्यक्ष, अमरुद्दीन आलम को सचिव, सुदिश कुमार शर्मा को युवा अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी साहेब गुप्ता को बनाया गया। साथ ही सभी पंचायतों में अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई।  


मौके पर  सैकड़ों नौजवानों के साथ राम पुकार सिंह, दिनेश कुमार, संतोष गिरी, संतोष राम, विपिन शर्मा, कमरुद्दीन आलम, उमेश केसरी, जितेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, बलिस्टर कुमार, विनायक कुमार, राणा कुमार, विकास कुमार, नितेश कुमार, मुकुंद कुमार, विकी कुमार, अमित कुमार इत्यादि लोग मौजूद थे। वहीं जिला से आए हुए डॉ मुन्ना सिंह, अमरेंद्र कुमार भी शामिल हो गए और सभी सदस्यों को मिठाई खिला कर शुभकामनाएं और बधाई दी।


न्यूज़ डेस्क




0 Response to "हरसिद्धि विधानसभा की समस्याओं एवं व्याप्त भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए किया गया "समाज कल्याण मोर्चा" का गठन:- विशाल प्रताप सिंह"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article