
बाढ़ पीड़ितों में राष्ट्रीय वैश्य महासभा ने बांटे तिरपाल
पीपराकोठी (Piprakothi): प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित पंडितपुर व बीरछापरा पंचायत के सैकड़ों विस्थापित असहाय लोगों के बीच बुधवार को चांद सरैया स्थित गुंजन प्रकाश के दरवाजे पर राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता संजय जायसवाल ने तिरपाल वितरण किया। श्री जायसवाल ने कहा कि पूर्वी चंपारण जिले में बाढ़ की विभिषका के कारण हजारों लोग बेघर हो बांध व सड़क किनारे शरण लिए हुए है। बाढ़ के कारण कई विस्थापित परिवार प्लास्टिक टांग कर जीवन गुजारने पर विवश है। ऐसे में राष्ट्रीय वैश्य महासभा के द्वारा यथा संभव जरूरतमंद लोगों की मदद की भावना के साथ तिरपाल व राहत सामग्री का वितरण किया गया।
वहीं प्रदेश महासचिव राजेश जायसवाल उर्फ पप्पू जायसवाल ने कहा कि लोगों के घरों में रखे अनाज व राशन सामग्री भी बाढ़ में बर्बाद हो चुका है। सरकार के द्वारा विस्थापित लोगों को किसी प्रकार की मदद अबतक नहीं पहुंचाई गई है। महासभा द्वारा प्रभावित लोगों के बीच तिरपाल व राहत सामग्री वितरण किया गया।
मौके पर जिलाध्यक्ष धनराज प्रसाद साह, देवनारायण गुप्ता, उधोगपति गौरीशंकर जयसवाल, प्रखंड अध्यक्ष रंजन गुप्ता, गुंजन प्रकाश, रितज गुप्ता, अवधेष साह, राजकुमार सिंह व रोहित राज आदि मौजूद थे।
पिपराकोठी से रामप्रकाश शर्मा की रिपोर्ट
0 Response to "बाढ़ पीड़ितों में राष्ट्रीय वैश्य महासभा ने बांटे तिरपाल"
Post a Comment