प्रखण्ड के इतिहास में पहली बार प्रमुख बनी महिला

प्रखण्ड के इतिहास में पहली बार प्रमुख बनी महिला

 

प्रखण्ड के इतिहास में पहली बार प्रमुख बनी महिला
सीतामढ़ी (Sitamadhi): सोनबरसा प्रखंड में पंचायती राज गठन के बाद इतिहास में पहली बार प्रमुख पद पर निर्विरोध चुनाव जीती सुनीता देवी। पहली बार ऐसा हुआ है प्रमुख पद पर निर्विरोध चुनाव हुआ है। निर्वाचन पदाधिकारी सह अध्यक्ष अनुमंडल पदाधिकारी कुमार ग़ौरव ने निर्विरोध जीते प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिया है।


जहाँ पर प्रेक्षक के रुप मे डीडीसी प्रभात कुमार मौजूद थे। पूर्व घोषित चुनाव को लेकर सुबह से लोगो मे उत्सुकता थी। निर्धारित किए गए समयानुसार 10 बजकर 30 मिनट पर 29 में से 25 पंचायत समिति सदस्य चुनाव हॉल में पहुँचे। 11 बजे सुनीता देवी ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन पत्र की जांच की गई, जो वैध पाया गया।


जहाँ पर प्रेक्षक के रुप मे डीडीसी प्रभात कुमार मौजूद थे। पूर्व घोषित चुनाव को लेकर सुबह से लोगो मे उत्सुकता थी। निर्धारित किए गए समयानुसार 10 बजकर 30 मिनट पर 29 में से 25 पंचायत समिति सदस्य चुनाव हॉल में पहुँचे। 11 बजे सुनीता देवी ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन पत्र की जांच की गई, जो वैध पाया गया।


क्षेत्र में विकास करना ही मेरा सबसे बड़ा कर्तव्य — सुनीता देवी

चुनाव में निर्विरोध जीत पर सुनीता देवी ने इस जीत का सेहरा पंचायत प्रतिनिधियों को दिया। इस जीत पर लोगो का आभार जताया है। उन्होंने कहा जिस जिम्मेदारी से प्रतिनधियों ने इस पद पर काबिज किया है उनपर खड़ा उतरूंगी। साथ ही सरकार द्वारा चलाये जा रहे कल्याणकारी योजना को जन-जन तक पहुँचाऊंगी। वही 6 माह से रुके विकास योजना को गति दूंगी।


पदाधिकारी एव पंचायत प्रतिनधियों से मिलकर नए विकास की गाथा लिखूंगी । मेरा सबसे बड़ा कर्तव्य विकास को बढ़ावा देना और इसपर पूरी ईमानदारी से काम करूंगी । मैं बेहद ही गरीब परिवार से हूं । जनता एव पंचायत प्रतिनिधियों के आशीर्वाद से इस मुकाम पर पहुंची हूँ। मैं सभी का दिल से आभार प्रकट करती हूँ ।

चुनाव को लेकर चुस्त दुरुस्त व्यवस्था की गई थी। जगह-जगह पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी ।विधि व्यवस्था को लेकर सीओ अशोक कुमार व पुअनि संजय कुमार गश्त लगाते रहे । वही दंडाधिकारी के रुप डुमरा बीडीओ मुकेश कुमार मौजूद रहे । जबकि मुख्यालय गेट पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार, कन्हौली थानाध्यक्ष पुअनि देवेन्द्र मिश्र के आलावा जिला पुलिस बल के महिला व पुरूष जवानों की तैनाती थी।

ये रहे उपस्थित — सुजीता देवी , संजीव कुमार पासवान , इंदु देवी , सोमारी देवी , सिमा कुमारी , पूनम देवी , शक्तिनाथ मुखिया , प्रमिला देवी , चित्र लेखा कुमारी , मंजू देवी , सत्यनारायण महतो , केदार महतो , जय किशोर साह ललित , सतेंद्र कुमार महतो , किरण कुमारी , अशोक कुमार सिंह , रामदुलारी देवी , सुनीता देवी , अनिल कुमार , सुन्दर कला देवी , रंजीत कुमार , कमलेश साह , अजय कुमार शिवम , सुमन कुमार व राधेश्याम कापर मौजूद रहे। ये रहे अनुपस्थित — नाजिया बेगम , नगीना देवी , संगीता कुमारी व ब्रजेश पासवान अनुपस्तिथ थे।

जीत को लेकर पूर्व उप प्रमुख अहिराज शैलेन्द्र भूषण , मुखिया मधुरेन्द्रमिश्र , मनोज कुमार , पंकज कुमार ललित नारायण पंडित , मुकेश साह रघुनाथ महतो , मनोज कुमार सिंह , पूर्व मुखिया बिनोद कुमार , बिनोद पासवान मो साज हुसैन उर्फ जिमी , उदय सिंह , राम जिनिस यादव , बिंदेश्वर महतो , अरुण कुमार यादव , आलोक यादव , देवेन्द्र प्रसाद यादव , समेत दर्जनों लोगों ने जीत की बधाई दी है।


सीतामढ़ी से मोo दिलशाद की रिपोर्ट




0 Response to "प्रखण्ड के इतिहास में पहली बार प्रमुख बनी महिला"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article