रौशन केसरिया तथा उमा देवी मेहसी नपं की उपाध्यक्ष निर्वाचित

रौशन केसरिया तथा उमा देवी मेहसी नपं की उपाध्यक्ष निर्वाचित

Chakia (चकिया): अनुमंडल कार्यालय मे गुरूवार नगर निकाय के रिक्त पदों पर निर्वाचन संपन्न हुआ। जिसमे रौशन  कुमार केसरिया नपं के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए वही उमा देवी मेहसी नपं की उपाध्यक्ष बनी।दोनों का निर्वाचन निर्विरोध हुआ।


केसरिया में पूर्व उपाध्यक्ष शैल देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद से  पद रिक्त था जबकि मेहसी नपं की पूर्व उपाध्यक्ष अनिता देवी के निधन के कारण नए उपाध्यक्ष का चुनाव कराना पडा।


केसरिया  चुनाव के पर्यवेक्षक अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी शशि शेखर चौधरी तथा मेहसी नपं के चुनाव का पर्यवेक्षक उप विकास आयुक्त अखिलेश कुमार सिंह को बनाया गया था। 


अपर अनुमंडल पदाधिकारी राधेश्याम मिश्रा मेहसी नपं के निर्वाची अधिकारी नियुक्त किए गए थे।केसरिया नपं के निर्वाची पदाधिकारी सहअनुमंडलाधिकारी ब्रजेश कुमार ने  केसरिया नव निर्वाचित उपाध्यक्ष को प्रमाण पत्र सौंपे तथा पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।


मेहसी नपं के निर्वाची पदाधिकारी सह अपर अनुमंडलाधिकारी राधे श्याम मिश्रा ने नव निर्वाचित उपाध्यक्ष को प्रमाण पत्र सौंपे तथा पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।


इस मौके पर अपर अनुमंडल पदाधिकारी राधेश्याम मिश्रा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार,उप विकास आयुक्त अखिलेश कुमार सिंह,अनुमंडल निर्वाचन पदाधिकारी पवन पासवान मौजूद थे।


चकिया से अमितेश कुमार रवि की रिपोर्ट




0 Response to "रौशन केसरिया तथा उमा देवी मेहसी नपं की उपाध्यक्ष निर्वाचित"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article