राष्ट्रीय वैश्य महासभा ने सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों के बीच तिरपाल का किया वितरण

राष्ट्रीय वैश्य महासभा ने सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों के बीच तिरपाल का किया वितरण

राष्ट्रीय वैश्य महासभा ने सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों के बीच तिरपाल का किया वितरण।।
MotiHari (मोतिहारी): राष्ट्रीय वैश्य महासभा के बैनर तले महासभा के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता संजय जायसवाल के द्वारा लगातार बाढ़ पीड़ितों के बीच मदद जारी है, इसी कड़ी में तिरपाल वितरण करते हुए आज मोतिहारी कुंवारी देवी चौक से लखौरा रोड,सेमरा, हरकैना, सेमरा बांध पर पहुंचे।जहां शरण लिये हुये सैकडों बाढ़ पीड़ितों के बीच तिरपाल का वितरण किया।

बाढ़ पीड़ितों के बीच तिरपाल देते हुये प्रवक्ता संजय जायसवाल ने कहा कि यह तिरपाल वितरण का कार्य हमारे निजी कोष से किया जा रहा है।हमारे अंतरात्मा के आवाज पर असहाय लोगों को मदद करने एंव सेवा भाव से तिरपाल वितरण का कार्य किया जा रहा है।

प्रवक्ता संजय जायसवाल ने कहा कि किसी पार्टी का प्राथमिक सदस्य नहीं हूं।हमें चुनाव लड़ने का कोई सोच नहीं है,जो वोट के लिए तिरपाल वितरण एंव राहत पहुंचाने का कार्य कर रहा हूँ।मेरा सोच है कि 
बाढ़ पीड़ितों परिवारों के बीच यथासंभव सहयोग करें,सेवा भाव ही मानव के मानवता का परिचायक है।हमारे द्वारा यथासंभव यह कार्य जारी रहेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश महासचिव राजेश जायसवाल उर्फ पप्पू  जयसवाल ने कहा कि सूबे में कोरोना वैश्विक महामारी से लोग जूझ ही रहा है,दूसरे तरफ लोग बाढ़ एंव वारिश के कारण आम जनजीवन पर बुरा असर पर रहा है।लोग घर से बेघर हो रहें है,बाढ़ एंव बारिस के पानी के कारण बहुत से लोग प्लास्टिक टांग कर गुजर बसर करने पर विवस है,असहाय लोगों के मजबूरी को देखते हुए राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता संजय जायसवाल पूरी टीम के साथ लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में असहाय लोगों के बीच मदद पहुंचाने का कार्य जोर शोर से जारी है।

प्रशासन द्वारा सरकारी मदद मुहैया नही कराया जा रहा है,जो काफी दुःखद है।वही मौके पर जिलाध्यक्ष धनराज प्रसाद साहू,जिला प्रधान महासचिव देवनारायण गुप्ता, मोतिहारी नगर अध्यक्ष सुमित कुमार गुप्ता,मोतिहारी प्रखंड अध्यक्ष बबलू जायसवाल,नगर प्रधान महासचिव धीरज सर्राफ एंव शिक्षक संजय कुमार आदि लोग उपस्थित थे।
न्यूज डेस्क



0 Response to "राष्ट्रीय वैश्य महासभा ने सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों के बीच तिरपाल का किया वितरण"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article