पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह ने जलाए दिए, राममंदिर शिलान्यास पर जताई खुशी

पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह ने जलाए दिए, राममंदिर शिलान्यास पर जताई खुशी

पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह ने जलाए दिए, राममंदिर शिलान्यास पर जताई खुशी
पताही (Patahi): राम मंदिर निर्माण के शुभ पूजन के बाद से ही पूरे देश में हर्ष व्याप्त है। लोग अपने अपने तरीके से खुशी जाहिर कर रहे हैं। ऐसे में बिहार में इस राम मंदिर निर्माण संकल्प के लिए संघर्षरत रहे ढाका एवं चिरैया के पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह ने दीप जला कर उसका वीडियो साझा करते हुए अपने खुशी जाहिर की। 

क़द्दावर नेता अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि श्री राम कारसेवा के दौरान 29 वर्ष पहले जेल जाना अब सार्थक लग रहा है। लम्बा सँघर्ष चला तब जा कर ये शुभ घड़ी आई है। विश्व भर में श्री राम के असंख्य भक्तों के आस्था का सम्मान है हुआ है।

गौरतलब है कि अवनीश कुमार सिंह बिहार में इस सँघर्ष के मजबूत सारथी रहे हैं। 30 वर्ष पूर्व वह अपने विधानसभा क्षेत्र में श्री राम अदालत लगाया करते थे, जिसमें देश भर के बड़े नेताओं का जुटान होता था और लाखों की संख्या में लोग इसका हिस्सा बनते थे।

न्यूज़ डेस्क






0 Response to "पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह ने जलाए दिए, राममंदिर शिलान्यास पर जताई खुशी"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article