कर्ज़ माफी को ले पताही से पटना तक किसानों ने शुरू की पैदल यात्रा

कर्ज़ माफी को ले पताही से पटना तक किसानों ने शुरू की पैदल यात्रा

Farmers walking Patahi to Patna
पताही (Patahi): किसान मजदूर संगठन के संस्थापक सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में किसान लोन माफ़ी सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रखंड कार्यालय से लेकर पटना मुख्यमंत्री कार्यालय तक पदयात्रा निकाली गई।


संस्था के संस्थापक सतीश कुमार सिंह ने कहा कि बाढ़ की विभीषिका से समस्त किसान परेशान हैं। इस विकट परिस्थिति में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। नीतीश कुमार से मांग है कि सभी किसानों का केसीसी लोन माफ करें।


वहीं किसान मजदूर संगठन के सचिव एवं पूर्व शिक्षक विनोद प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक कहती है कि किसान अन्नदाता है। किसान का बेटा ही सेना में जाता है और देश की सीमाओं की रक्षा करता है, देश की रक्षा करता है।


लेकिन आज देश का किसान त्रस्त है, कभी बाढ़ से तो कभी सुखाड़ से। पताही प्रखंड की भी यही स्थिति है। बाढ़ की विभीषिका झेल रहे पूरे प्रखंड के किसान त्रस्त हैं। सरकार की तरफ से भी कोई राहत नहीं मिली। फसलें डूब, गल गईं। हमारे तो अब खाने के लाले पड़े हैं। ऐसे में हम कर्ज़ कहाँ से चुकाएंगे। अतः पदयात्रा करके हम आने संगठन के साथ पटना मुख्यमंत्री कार्यालय तक जाएंगे और कर्ज माफी के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ज्ञापन सौंपेंगे।


यात्रा में संगठन के अध्यक्ष पूर्व मुखिया अशोक कुमार सिंह, पूर्व शिक्षक विनोद श्रीवास्तव, जिलापरिषद क्षेत्र संख्या-52 के भावी प्रत्याशी अमित सिंह चौहान, मनोहर श्रीवास्तव, अमरेन्द्र सिंह चौहान, विक्रम कुमार गुप्ता, सुनिल कुमार, गौतम, प्रभाकर सिंह सहित दर्जनों किसान शामिल हुए।


न्यूज़ डेस्क




0 Response to "कर्ज़ माफी को ले पताही से पटना तक किसानों ने शुरू की पैदल यात्रा"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article