
सुमित बने जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन को आगे बढ़ाने के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जोर-शोर से कानून बनाने की मांग उठाई है। वहीं पर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने फेसबुक के माध्यम से आयोजित ऑनलाइन बैठक में देशभर के जुड़े संगठन से लगभग 55 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी, कुपोषण का मुख्य कारण बेतहाशा बढ़ती जनसंख्या है। इसलिए निश्चित रूप से जनसंख्या कानून लागू होना अति आवश्यक है।
बैठक को आगे बढ़ाते हुए जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष सुमित कुमार सिंह ने कहा कि देश में जनसंख्या नियंत्रण होना बहुत जरूरी है क्योंकि जनसंख्या नियंत्रण होने पर देश का विकास निश्चित रूप से होगा।
संस्था के जिला अध्यक्ष सुमित कुमार सिंह को बधाई देने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता रामशरण प्रसाद यादव, भाजपा के मंडल अध्यक्ष शंभू महतो, बिनोद गिरी, आनंद सिंह, विनोद गुप्ता, दिलीप पाठक, रविंद्र सिंह, टुनटुन सिंह, अजय सिंह, अरविंद कुमार इत्यादि थे।
केसरिया से दीनानाथ पाठक की रिपोर्ट
0 Response to "सुमित बने जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष"
Post a Comment