
रामा सिंह की RJD में इंट्री की तारीख तय, नाराज रघुवंश प्रसाद छोड़ सकते हैं राजद
पटना (Patna): पूर्व केन्द्रीय मंत्री और राजद के पूर्व सांसद रघुवंश प्रसाद सिंह एक बार फिर नाराज हो गए हैं। राजद ने रामा सिंह की पार्टी में इंट्री की तरीख तय कर दी तो इस बात से उनका गुस्सा और बढ़ गया। हालांकि उन्होंने अस्पताल से निकलने के बाद ही कोई राजनीतिक बात करने की बात कही है। इस बीच बुधवार को महनार के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास के सामने रामा सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इससे अब इतना तय लग रहा है कि रघुवंश प्रसाद सिंह की नाराजगी अब शांत होने वाली नहीं है। नतीजा उनके पार्टी छोड़ने तक पहुंच सकता है।
पूर्व सांसद रामा सिंह 29 अगस्त को राजद में शामिल होंगे। यह सूचना दिल्ली में इलाजरत रघुवंश प्रसाद सिंह को मिली तो वह काफी नाराज हो गए। अपनी नाराजगी से उन्होंने राजद प्रमुख को भी अवगत करा दिया। लिहाज दिल्ली से लौटते समय तेजस्वी यादव सीधे रांची गए और इस मसले पर लालू प्रसाद से बात की।
उधर, रघुवंश समर्थक कार्यकर्ता राबड़ी आवास पर नारेबाजी करने लगे। कार्यकर्ता रामा सिंह पर यादवों का नुकसान करने का आरोप लगा रहे थे। तेजस्वी यादव राबड़ी आवास से निकले तो नारेबाजी और तेज हो गई। समझाने के बाद भी कार्यकर्ता नहीं माने।
तेजस्वी यादव ने कहा कि पार्टी नेताओं का अधिकार है टिकट मांगना। ये लोग टिकट की मांग कर रहे हैं, इसमें कोई बुराई नहीं है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तेजप्रताप यादव की टिप्पणी से भी रघुवंश सिंह को तकलीफ हुई है। तेज प्रताप ने रघुवंश की तुलना राजद में एक लोटा पानी से कर दी और कह दिया कि उनके जाने से पार्टी की सेहत पर फर्क नहीं पड़ने वाला।
न्यूज़ डेस्क
0 Response to "रामा सिंह की RJD में इंट्री की तारीख तय, नाराज रघुवंश प्रसाद छोड़ सकते हैं राजद"
Post a Comment