बिना प्याज़ और बिना नमक के पताही के हेडमास्टर साहब खा जा रहे हैं 2 किलो अनाज

बिना प्याज़ और बिना नमक के पताही के हेडमास्टर साहब खा जा रहे हैं 2 किलो अनाज

Headmaster of Kodariya Patahi School caught in Curruption

पताही (Patahi): बिना प्याज़ और बिना नमक के प्रधानाध्यापक खा जा रहे हैं 2 किलो अनाज। चौकिए मत! हम बात कर रहे हैं प्रखंड अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय कोदरिया की जहां बच्चों के राशन वितरण में बड़ा घोटाला उजागर हुआ है। प्रधानाध्यापक द्वारा कक्षा 2 से 5 तक के बच्चों को 8 किलो राशन देना था, परंतु प्रधानाध्यापक सिर्फ 6 किलो ही राशन दे रहे हैं। प्रति छात्र 2 किलो राशन का का घोटाला दिन दहाड़े किया जा रहा है।

जब हमारे संवाददाता ने प्रधानाध्यापक से बात की तो उन्होंने कहा कि किलो तराजू का कोई वैल्यू नहीं है। कंप्यूटराइज्ड कांटा से मैं तौल चुका हूं, जिस बाल्टी से राशन दिया जा रहा है वह सही 8 kg है, इसलिए दूसरी किसी चीज पर तौलने की कोई जरूरत नहीं। जो मैं कह रहा हूं वही सत्य है।

जब कैमरे के सामने एक छात्र के दिए हुए राशन को तौला गया तो वह 8 किलो की जगह 6 किलो ही निकला। इसके बाद प्रधानाध्यापक के सुर बदल गए। उन्होंने इशारों इशारों में वरीय पदाधिकारियों की तरफ इशारा किया और कहा कि ऊपर से ही हमें तौल में कम राशन मिल रहा है, इसलिए हम कम राशन दे रहे हैं। 

अब सवाल ये है कि कोरोना काल मे सरकार गरीब बच्चों के लिए राशन दे रही है, क्योंकि रोजी रोजगार लोगों के पटरी से उतर गए हैं, और उस राशन पर भी प्रधानाध्यापक एवं उनके वरीय अधिकारियों की गिद्ध नज़र है, ऐसे में सरकार का प्रयास असफल हो रहा है। ये सर्व विदित है कि जो भी जरा सा भी सम्पन्न है तो वह अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में पढ़ा रहा है और सरकारी स्कूलों में आर्थिक रूप से असक्षम लोगों के बच्चे ही पढ़ते हैं। अब उन बच्चों के हक पर भी डाका मारा जा रहा है।

पूर्व मुखिया शुरेन्द्र पांडेय से जब इस बाबत हमारे संवाददाता ने बात की तो उन्होंने इस अनैतिक कार्य का विरोध किया। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी में गरीब के बच्चों के साथ प्रधानाध्यापक गलत कर रहे हैं। इस महामारी में तो सरकार भी मदद दे रही है। प्रधानाध्यापक 2 kg राशन कम देकर गरीबों के साथ अन्याय कर रहे हैं। इसके खिलाफ मैं आवाज़ उठाऊंगा और इसके लिए मुझे जहां जाना होगा मैं जाऊंगा। प्रधानाध्यापक की करतूत के खिलाफ मैं एसडीओ साहब को खत लिख कर सूचित करूंगा।

न्यूज़ डेस्क






0 Response to "बिना प्याज़ और बिना नमक के पताही के हेडमास्टर साहब खा जा रहे हैं 2 किलो अनाज"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article