
बिहार में एक और नई राजनीतिक पार्टी का गठन, 41 सीटों पर लड़ने की घोषण
पटना (Patna): बीते दिनों रालोसपा से नाता तोड़ने वाले सत्यानंद प्रसाद दांगी ने बुधवार को भारतीय लोक चेतना पार्टी का गठन किया। एक होटल में अपने समर्थकों के साथ दल गठन के बाद 41 सीटों पर बिहार चुनाव लड़ने की घोषणा की।
दल के डॉ कीर्तन प्रसाद सिंह ‘कुशवाहा’ ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सत्यानंद प्रसाद दांगी के नाम की घोषणा की। दांगी ने कहा कि किसान, मजदूर एवं युवाओं की बेरोजगारी को दूर करने, पलायन को रोकने के संकल्प के आधार पर ‘भारतीय लोक चेतना पार्टी’ बिहार विधान सभा चुनाव-2020 में मध्य बिहार, दक्षिण बिहार, भोजपुर, मिथिलांचल और पूर्व बिहार की 41 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
दांगी ने विनोद कुमार सिंह कुशवाहा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह-प्रवक्ता, सुभाष कुमार को राष्ट्रीय महासचिव तथा सतीश कुमार दांगी को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया।
प्रदेश अध्यक्ष डा कीर्तन प्रसाद सिंह ‘कुशवाहा’, उपाध्यक्ष कंचन चौधरी, कोषाध्यक्ष प्रसन्न कुमार उर्फ टिंकू और प्रदेश सचिव सह-मीडिया प्रभारी क्रांति प्रीतम किशोर को बनाया गया। झारखंड संयोजक नंदन कुमार दाँगी को बनाया गया।
न्यूज़ डेस्क
0 Response to "बिहार में एक और नई राजनीतिक पार्टी का गठन, 41 सीटों पर लड़ने की घोषण"
Post a Comment