
केसरिया विधानसभा से बसपा पार्टी के प्रत्याशी अभय कुमार सिंह होगें
केसरिया (Kesariya):(संसू)प्रखंड क्षेत्र के अभय कुमार सिंह के आवास पर बसपा पार्टी कि एक बैठक हुई। उस बैठक में बहुजन समाज पार्टी के मुख्य बिहार प्रदेश प्रभारी डॉक्टर लाल जी मेधांकर ने कहा कि हमारी पार्टी बिहार की सभी सीटों से चुनाव लडेगी और केसरीया विधानसभा क्षेत्र से अभय कुमार सिंह बसपा का प्रत्याशी होंगे।
वोही पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार असली मौसम वैज्ञानिक हैं। जिस भाजपा के विरोध में उन्होंने चुनाव लड़ा। उसी से समझौता कर लिया।
अभय कुमार सिंह ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सभी को सम्मान देने वाली पार्टी है। हमें हर बूथ जितना होगा। जब हम बूथ जीतेंगे तभी हम चुनाव जीत सकते हैं।
मौके पर जिलाअध्यक्ष मुखलाल राम,अवधेश कुंवर,संजय सिंह,बिशुराज, सिंह,महेश प्रसाद, प्रकाश चन्द्र मन्नू, लखिन्द्र राम,रंजीत राम,बिनोद राम,संजय राम इत्यादि उपस्थित थे।
केसरिया से दीनानाथ पाठक की रिपोर्ट
0 Response to "केसरिया विधानसभा से बसपा पार्टी के प्रत्याशी अभय कुमार सिंह होगें"
Post a Comment