
संतोष बने जन अधिकार पार्टी के अनुश्रवण समिति सदस्य
पताही (Patahi): प्रखंड के बड़का बलुआ गांव निवासी संजीव कुमार उर्फ संतोष कुमार को जन अधिकार पार्टी ने पकड़ीदयाल अनुमंडल के अनुश्रवण समिति सदस्य पद की जिम्मेवारी सौंपी है।
पार्टी ने उन्हें अनुमंडल स्तर पर जनता की होने वाली समस्याओं की समाधान करने एवं प्रशासनिक स्तर पर जनता की आवाज पुरजोर तरीके से उठाने के लिए नियुक्त किया है।
उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेवारी को हर संभव पूरा करने का कोशिश करूंगा। उन्हें अनुश्रवण सदस्य बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की है।
निप्र.इनके मनोयण पर बलुआ पंचायत एंव पताही प्रखंड के लोगों में खुशी व्यक्त करने वालों में अरूण कुमार सिंह,सुबोध कुमार सिंह ,प्रखंड प्रमुख बालदेव पासवान ,लालबाबु सिंह,पिन्टु झा,मुखिया सुनिल कुमार ,मोदनरायण कुमार एंव प्रखंड के सभी माननीय जनप्रतिनिधी ने खुशी व्यक्त की।
पताही से मुरारी कुमार की रिपोर्ट
0 Response to "संतोष बने जन अधिकार पार्टी के अनुश्रवण समिति सदस्य"
Post a Comment