पताही के पूर्व प्रमुख सविता देवी बनी राजद के प्रदेश महासचिव

पताही के पूर्व प्रमुख सविता देवी बनी राजद के प्रदेश महासचिव

 

पताही के पूर्व प्रमुख सविता देवी बनी राजद के प्रदेश महासचिव

पताही (Patahi): प्रखंड के पूर्व प्रमुख सविता देवी को राष्ट्रीय जनता दल ने महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। 


पूर्व प्रमुख श्रीमती देवी को राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के निर्देश पर महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ निर्मला ठाकुर प्रमाण पत्र जारी कर प्रदेश महासचिव पद पर नियुक्त किया है। वे पताही पूर्वी पंचायत के निवासी है। 


पूर्व प्रमुख श्रीमती देवी वर्ष 2006 से 2010 तक प्रखंड प्रमुख पद पर कार्यरत थी। जिम्मेवारी मिलने के बाद उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा पूर्वक निर्वाहन करूंगी। पार्टी के सिद्धांतों एवं विचारों को जन जन तक पहुंचा कर पार्टी को मजबूत करने की पुरजोर कोशिश करूंगी। 


श्रीमती देवी को प्रदेश महासचिव नियुक्त करने पर चिरैया विधानसभा के पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण यादव ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इन्हें पार्टी में शामिल होने पर पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी। 


बधाई देने वालों में पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष मोहन सिंह, प्रखंड युवा अध्यक्ष विकास कुमार, जिला राजद के युवा उपाध्यक्ष प्रिंस कुमार, सुरेश यादव, सुरेंद्र सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल है।


पताही से संतोष राउत की रिपोर्ट




0 Response to "पताही के पूर्व प्रमुख सविता देवी बनी राजद के प्रदेश महासचिव"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article