ढाका विधानसभा के इस दमदार नेता ने थामा जाप का हाथ, चुनाव में देंगे दिग्गजों को टक्कर

ढाका विधानसभा के इस दमदार नेता ने थामा जाप का हाथ, चुनाव में देंगे दिग्गजों को टक्कर

 

ढाका विधानसभा के इस दमदार नेता ने थामा जाप का हाथ, चुनाव में देंगे दिग्गजों को टक्कर

घोड़ासहन (Ghoda sahan): जन अधिकार पार्टी के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद पप्पू यादव के समक्ष ढाका विधानसभा के युवा नेता एवं "बदलेगा ढाका बदलेगा बिहार-बढ़ेगा ढाका बढ़ेगा बिहार" के संयोजक अभिजीत सिंह ने अपने हजारों समर्थको के साथ जन अधिकार पार्टी का दामन थामा।


पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायी। सदस्यता ग्रहण करने के बाद जाप नेता अभिजीत सिंह ने कहा कि ढाका विधानसभा की जनता को 10 वर्षों से सभी ने ठगा है। मौका मिलने पर ढाका की बदहाल स्थिति को बदलूंगा।


वहीं पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि अभिजीत सिंह एक मजबूत साथी हैं। अब ढाका की जनता को एक विकल्प मिल गया है। युवा नेता के पार्टी जॉइन करने पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र त्यागी ने कहा कि अभिजीत सिंह एक अच्छे और व्यवहार कुशल व्यक्ति हैं। इन्होंने हमेशा जनता की सेवा की है और क्षेत्र की प्रगति को लेकर कार्य किया है। इनके पार्टी में आने से पार्टी काफी मजबूत होगा और ढाका विधानसभा लुटेरे नेताओं से मुक्त होगा।


पार्टी के युवा प्रदेश प्रवक्ता अंकुश सिंह ने श्री सिंह के पार्टी जॉइन करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी सुप्रीमो पप्पू यादव के सेवा भाव से प्रभावित होकर लोग अपनी आस्था पार्टी के प्रति व्यक्त कर रहे हैं। श्री सिंह के आने से पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी और ढाका विधानसभा का सर्वागीण विकास होगा। वहीं पार्टी के छात्र जिलाध्यक्ष आकाश कुमार सिंह ने कहा कि अभिजीत सिंह के पार्टी में आने से मजबूती आएगी।


अगर बात करें युवा नेता अभिजीत सिंह के बारे में तो इनके परिवार की राजनीति से पुराना लगाव जुड़ा हुआ है। इनके पिता अरुण सिंह मोतिहारी जिले के ऑपरेटिव बैंक के जिला उपाध्यक्ष के पद पर दो बार से लगातर बरकार हैं तथा इनके ससुर स्व० कामरेड उमाधर सिंह दरभंगा जिला के हायाघाट से 4 बार विधायक रह चुके हैं। इनके पार्टी में शामिल होने से ढाका विधानसभा का चुनाव और रोमांचक होने की उम्मीद जातायी जा रही है।


न्यूज़ डेस्क




0 Response to "ढाका विधानसभा के इस दमदार नेता ने थामा जाप का हाथ, चुनाव में देंगे दिग्गजों को टक्कर"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article