
कुख्यात सुरेश चौधरी को बदमाशों ने मारी गोली, नाजुक हालत में गोरखपुर रेफर
गोपालगंज (Gopalganj) : बिहार में अपराधी बेखौफ हैं। गोपालगंज जिले में आरजेडी नेता सुरेश चौधरी को अपराधियों ने गुरुवार तड़के गोली मार दी। सुरेश चौधरी मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकल रहे थे उसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मारी।
अस्पताल में भर्ती सुरेश चौधरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। अपराधियों की ओर से की गई फायरिंग में सुरेश के सीने में तीन गोलियां लगी हैं। गोपालगंज सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच करने के बाद सुरेश चौधरी को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया है। गोरखपुर के डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर किया। गोली नहीं निकलने से सुरेश यादव की स्थिति गंभीर हो गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुरेश चौधरी गुरुवार सुबह अपने दरवाजे पर टहल रहे थे। इसी दौरान बाइक पर आए एक युवक ने पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इलाके में सुरेश चौधरी की पहचान अपराध जगत से जुड़े शख्स की है।
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि इस घटना की जांच की जा रही है। वारदात कैसे हुई पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। इलाके लोग बताते हैं कि सुरेश चौधरी करीब दो दशक से अपराध जगत से जुड़े हैं। सुरेश के खिलाफ कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। ट्रिपल मर्डर और इंस्पेक्टर को गोली मारने समेत कई आपराधिक मामलों में जेल भी जा चुके हैं। वे राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता भी हैं।
न्यूज डेस्क
0 Response to "कुख्यात सुरेश चौधरी को बदमाशों ने मारी गोली, नाजुक हालत में गोरखपुर रेफर"
Post a Comment