आरजेडी ने विधानसभा चुनाव को लेकर 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

आरजेडी ने विधानसभा चुनाव को लेकर 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

 

आरजेडी ने विधानसभा चुनाव को लेकर 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

पटना (Patna): राजद ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. राजद की तरफ से 30 नेताओं को जगह दी गई है। महागठबंधन और राष्ट्रीय जनता दल के लिए इन्हें बिहार की 243 सीटों पर चुनाव प्रचार करने की जिम्मेवारी दी गई है। स्टार प्रचारकों की सूची में सबसे ऊपर नाम किसी और का नहीं, बल्कि बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी का है।


लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव का तो नाम इस सूची में शामिल है ही, साथ में उनकी बेटी डॉक्टर मीसा भारती का भी नाम स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के साथ स्टार प्रचारकों की सूची में शिवानंद तिवारी, रामचंद्र पूर्वे और जयप्रकाश नारायण को भी जगह मिली है।


आरजेडी ने विधानसभा चुनाव को लेकर 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

आरजेडी ने विधानसभा चुनाव को लेकर 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

राजद ने अपने वरिष्ठ नेता मनोज कुमार झा को स्टार प्रचारकों की सूची में जगह देने के साथ-साथ अमरेंद्रधारी सिंह, अहमद अशफाक करीम, तनवी हसन और प्रेमचंद गुप्ता को भी इस सूची में जगह दी है। सुबोध कुमार, वृषिण पटेल, सुरेश पासवान, राजवंशी महतो, मोहम्मद फारुख, सुखदेव पासवान और सुनील कुमार सिंह भी राजद के स्टार प्रचारक बने हैं।


राष्ट्रीय जनता दल ने इस बार जिन लोगों को स्टार प्रचारक बनकर बिहार में पार्टी और महागठबंधन के पक्ष में चुनाव प्रचार करने की अहम जिम्मेदारी सौंपी है, उनमें रामबली सिंह चंद्रवंशी, प्रतिमा कुशवाहा, राजनीति प्रसाद, अशोक कुमार एवं नारायण महतो आदि के भी नाम शामिल हैं। इनके अलावा सीताराम यादव, अनिल पासवान, मोहम्मद कारी साहब, उर्मिला ठाकुर और सलीम परवेज के भी नाम स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।


न्यूज डेस्क




0 Response to "आरजेडी ने विधानसभा चुनाव को लेकर 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article