
महात्मा बुद्ध सेवा संस्थान के द्वारा मनाया गया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
केसरिया (Kesariya): (संसू) प्रखंड क्षेत्र के नया बाजार गांधी पुस्तकालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। इस जयंती की अध्यक्षता कर रहे महात्मा बुद्ध सेवा संस्थान के अध्यक्ष पूर्व शिक्षक सीताराम यादव ने किया।
महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सभी दलों के नेताओं एवं सामाजिक लोगों ने भी उनकी तेल चित्रों पर फूल की माला अर्पित किया और इस जयंती पर पूर्व शिक्षक विश्वनाथ सिंह ने कहा कि अपने विचारों का बदलने का कोशिश करें और महात्मा गांधी की दी हुई विचारों पर चले और विचार को ही सात्विक बनाने का प्रयत्न करना सबसे जरुरी है, वहीं पर पूर्व मुखिया राजकुमार प्रसाद ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा और शांति के प्रिय नेता थे।
इस मौके पर जदयू के प्रदेश के नेता वोसील अहमद खान, पूर्व शिक्षक विश्वनाथ सिंह, पूर्व मुखिया राजकुमार प्रसाद, पूर्व शिक्षक सीताराम यादव, कमुनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह, भाजपा की प्रखंड के नेता शंभू महतो, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष चिन्नू सिंह, भाजपा नेता इम्तियाज अहमद खान, अकबर खान, सोमनाथ पाण्डेय, मृत्युंजय सिंह, इत्यादि उपस्थित थे।
केसरिया से दीनानाथ पाठक की रिपोट
0 Response to "महात्मा बुद्ध सेवा संस्थान के द्वारा मनाया गया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती"
Post a Comment