
उपेंद्र कुशवाहा ने चुनावी सभा को किया सम्बोधित
केसरिया (Kesariya): प्रखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च विद्यालय केसरिया के प्रागंण में रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने केसरिया विधान सभा के रालोसपा के प्रत्याशी महेश्वर सिंह के लिए चुनावी सभा को संबोधित किया।
सभा की अध्यक्षता रालोसपा के जिलाध्यक्ष जयमंगल कुशवाहा जबकि मंच संचालन वशील अहमद खान ने किया। वहीं सभा को संबोधित करते हुए हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ तरूण विजय ने कहा कि हमारे पिता जी ने इस क्षेत्र में पिछले 12 वषों तक मेहनत मज़दूरी किया है अब वह समय आ गया है कि उनके मेहनत का उचित मजदूरी यहां के लोगों के द्वारा दिया जाएं।
वहीं महेश्वर सिंह के द्वारा किए गए कार्यों से प्रभावित होकर फ्लुरस पार्टी के नगर अध्यक्ष रवि जैसवाल सहीत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रालोसपा का दामन थाम लिया। उन्होंने मंच से यह एलान किया कि केसरिया विधानसभा क्षेत्र के लोगों को उनके पास आजीवन फिस नहीं ली जाएगी। वहीं किसी भी गरीब की शादी या बिमारी में महेश्वर सिंह फाउंडेशन के द्वारा मदद की जाएगी।
वहीं सभा को संबोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि हमने भी नितीश कुमार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बिहार को उचित सम्मान दिलाने के लिए काम किया लेकिन समय निकल जाने के बाद नितीश ने अकेले छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि मैं अपने बाल बच्चों के लिए नहीं बल्कि बिहार की तकदीर बदलने के लिए रालोसपा के लिए वोट की अपिल करने आया हूं। हमारा जो गठबंधन है वह मजबूत गठबंधन है। यह गठबंधन कभी कमजोर नहीं पड़ेगा। एक सरकार ने 15 वर्ष राज किया फिर दुसरे ने 15 वषों तक राज किया लेकिन बिहार एवं बिहारियों के लिए कुछ नहीं किया। यहां के मजदूरों को काम के लिए दुसरे प्रदेशों में जाना पड़ता है। हमारी सरकार बनी तो सभी को रोजगार देंगे जिससे कोई अपने परिवार से बिछड़ कर बाहर कमाने नहीं जाएं। अगर हम सत्ता में आएं तो सभी वर्गों के लोगों को सत्ता में उचित भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
हमारे सरकार में चार उपमुख्यमंत्री होंगे एक उपमुख्यमंत्री दलित समाज से एक अतिपिछड़ा वर्ग से एक अल्पसंख्यक समुदाय से एवं एक उपमुख्यमंत्री अगड़ी जातियों के समाज से बनाएंगे इन चारों में एक महिला होगी जिससे कि महिलाओं को समाज में उचित मान सम्मान मिले। हम बिहारवासियों को सरकारी स्कूलों में अच्छी शिक्षा देंगे, नवजवानों को रोजगार देंगे, एवं सरकारी हॉस्पिटल में अच्छी इलाज कि व्यवस्था करेंगे। बिहार के लोगों को वह सभी सुविधाएं मुहैया कराएंगे जो दुसरे प्रदेशों में दि जाती है।
इस मौके पर पप्पू पाण्डेय, रालोसपा के प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार, पुर्व उपप्रमुख विजय पटेल, पुर्व विधानसभा प्रत्याशी नारंगी खान,यों सुल्तान , चुन्नु सिंह, सर्व देव राय,वरूण सिंह, सुरेश शर्मा,बेबी देवी इत्यादि उपस्थित थे।
केसरिया से दीनानाथ पाठक की रिपोर्ट
0 Response to "उपेंद्र कुशवाहा ने चुनावी सभा को किया सम्बोधित"
Post a Comment