कार्तिक पूर्णिमा 30 को ,जरूरतमंदों को करें दान : आचार्य अभिषेक दूबे

कार्तिक पूर्णिमा 30 को ,जरूरतमंदों को करें दान : आचार्य अभिषेक दूबे

Acharya Abhisek Dubey

चकिया (Chakia): हिन्दू शास्त्रों में कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का महत्व बताया गया है। इस साल कार्तिक पूर्णिमा 30 नवंबर को है। शास्त्रों के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान और दान-पुण्य करने का महत्व है। इस दिन किसी पवित्र नदी अथवा जलकुंड में स्नान और दान-पुण्य के कार्य जरूर करना चाहिए ऐसा संभव ना हो तो घर में ही स्नान के जल में गंगा जल मिलाकर स्नान करें ।

जरूरतमंद लोगों को करें दान

कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन सरसों का तेल, तिल, काले वस्त्र व अन्य समान जरूरतमंद को दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपको पुण्य फल प्राप्त होगा। आप कई क्षेत्रों में सफलता अर्जित करेंगे। साथ ही सारे कष्टों से मुक्ति मिलती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा पर राशि के अनुसार, दान करने से ग्रह मजबूत होते हैं। और कई प्रकार के अन्य लाभ भी प्राप्त होते हैं। 

मेष

मेष राशि के जातकों को कार्तिक मास की पूर्णिमा को गुड़ का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से आपको आर्थिक समृद्धि की प्राप्ति होगी।

वृष

इस राशि के जातकों को कार्तिक पूर्णिमा के दिन मिश्री का दान करना चाहिए। ऐसा करने से उनके जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहेगी ।

मिथुन

इस राशि के लोग कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन हरे रंग की मूंग की दाल अवश्य दान करें। ऐसा करने से इनके वैवाहिक जीवन में चली आ रही परेशानी समाप्त होगी।

कर्क

इस राशि के जातकों को कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन चावलों का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से इन्हें मानसिक शांति की प्राप्ति होगी।

सिंह

सिंह राशि के जातकों को कार्तिक मास की पूर्णिमा पर गेहूं का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से आपके मान- सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या

इस राशि के लोगों को कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन जानवरों को हरे रंग का चारा खिलाना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

तुला

इस राशि के लोगों को कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन कन्याओं को खीर का दान अवश्य करना चाहिए। यह करने से आपको ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक

इस राशि के लोगों को कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन गुड़ और चना बंदरों को खिलाने चाहिए। ऐसा करने से आपके शत्रुओं का नाश होगा।

धनु

धनु राशि वालों को कार्तिक पूर्णिमा के दिन किसी मंदिर में चने की दान अवश्य दान करें। ऐसा करने से आपको जीवन के सभी सुखों की प्राप्ति होगी।

मकर

इस राशि के लोगों को कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन कंबल का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी नौकरी में आ रही सभी तरह की परेशानी दूर होंगी।

कुंभ

कुंभ राशि के लोगों को कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन काली उड़द की दाल अवश्य दान करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके बिजनेस में आ रही सभी तरह की परेशानी दूर हो जाएगी।

मीन

मीन राशि के लोगों को कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन हल्दी और बेसन की मिठाई का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में कभी भी धन की कोई कमीं नहीं होगी। 

चकिया से अमितेश कुमार रवि की रिपोर्ट




0 Response to "कार्तिक पूर्णिमा 30 को ,जरूरतमंदों को करें दान : आचार्य अभिषेक दूबे"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article