
पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर बाल दिवस मनाया गया
इस कार्यक्रम में रेलयात्री सुरक्षा 180 हेल्पलाइन नंबर का भी कार्यक्रम में विस्तार रूप से प्रचार प्रसार किया गया। यह कार्यक्रम 14 नवंबर से 20 नवंबर तक चलाया जाएगा।। स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का जन्मदिन एवम बाल दिवस के रूप में मनाया गया।
चकिया के जदयू नेता विनय कुशवाहा ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू को चाचा नेहरू के नाम से भी जानते हैं। वे महान व्यक्ति थे जिनका भारत की आजादी में बहुत अहम योगदान रहा। इनको पढ़ाई के दौरान आजादी और देश प्रेम की भावना जागृत हुई। सन 1919 के जालियांवाला बाग हत्याकांड के बाद पिताजी एवं अन्य बड़े नेताओं के साथ मिलकर स्वतंत्रता संग्राम में कूद पड़े।
सन 1920 से 1922 तक महात्मा गांधीजी के असहयोग आंदोलन में पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भाग लिया तथा कई बार इन्हें जेल जाना पड़ा। 1942 में अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा उठाया आखिरकार 15 अगस्त 1947 को इनके और भारत के अन्य महान स्वतंत्रता सेनानियों के कड़े परिश्रम और कई क्रांतिकारियों के बलिदान के बाद भारत आजाद हुआ।
स्टेशन सुपरिटेंडेंट खुर्शीद आलम ने कहा कि हम सभी को इनके द्वारा किए गए कार्यों से शिक्षा ग्रहण कर देश सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। साथ ही रेलवे के सुरक्षा बल आरपीएफ के द्वारा रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए 180 हेल्पलाइन नंबर कॉल कर रेल यात्रियों के हो रहे किसी भी प्रकार की असुविधा के लिए सहायता में रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे तत्पर रहती है। इसी शुभकामना के साथ आप सभी को दीपावली की हार्दिक बधाई देता हूं।
चकिया से अमितेश कुमार रवि की रिपोर्ट
0 Response to "पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर बाल दिवस मनाया गया"
Post a Comment