पूर्व विधायक फैसल रहमान ने कांग्रेस नेता अहमद पटेल के निधन पर की संवेदना व्यक्त

पूर्व विधायक फैसल रहमान ने कांग्रेस नेता अहमद पटेल के निधन पर की संवेदना व्यक्त

Former MLA Dhaka Faisal Rahman

ढाका (Dhaka): राजद नेता एवं ढाका के पूर्व विधायक फैसल रहमान ने राज्यसभा सांसद कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष अहमद पटेल के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है। वहीं उनकी मगफिरत के लिए दुआएं भी की। 

इस अवसर पर पूर्व विधायक ने दुख ब्यक्त करते हुए कहा कि अहमद पटेल कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका हमेशा याद की जाएगी। उन्होंने अहमद जी के निधन को देश की राजनीति के लिए बड़ा नुकसान बताया है। उन्हों ने कहा कि अहमद पटेल कांग्रेस पार्टी के चाणक्य माने जाते थे। राजनीति के मंजे खिलाड़ी रहे अहमद पटेल पर्दे के पीछे से ही राजनीति की पटकथा लिख दिया करते थे और पार्टी को मुश्किल हालातों से उबार लाते थे। 

उन्होंने आगे कहा कि देश के राजनीतिक इतिहास में पार्टी ने जितने भी शानदार प्रदर्शन किए, चुनाव जीते, उनमें अहमद पटेल का खासा योगदान रहा है। एक तरह से वह कांग्रेस पार्टी के वह सेनापति थे, जो मुश्किलों का सामना करने के लिए आगे की पंक्ति में खड़ा रहते थे। उन्हों ने अहमद पटेल के लिए दुआए मगफिरत भी किया है। 

न्यूज़ डेस्क




0 Response to "पूर्व विधायक फैसल रहमान ने कांग्रेस नेता अहमद पटेल के निधन पर की संवेदना व्यक्त"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article