
जनवितरण प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ राजनीतिक दलों ने किया प्रदर्शन
केसरिया (Kesariya): प्रखंड मुख्यालय में कांग्रेस, सभी वामपंथी दल, भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति केसरिया द्वारा जन वितरण प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं कालाबाजारी के विरुद्ध एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जिसका अध्यक्षता पूर्व प्रमुख सह पूर्व काग्रेंस प्रत्याशी सुमित्रा कुमारी यादव ने की।
इस एक दिवसीय धरना में केसरिया के लगभग सभी पंचायतों से सभी राशन कार्ड धारी उपस्थित थे। वहीं पूर्व प्रमुख ने कहा कि जब तक एम ओ और एसडीओ इसका निदान नही कराएंगे तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।आम लोगों का भी कहना है कि डिलर ने फ्री का राशन बेच दिया है। पूछे जाने पर डिलर लोग बोलते हैं कि वरीय अधिकारियों से बात किजिए हम कुछ नही जानते हैं। जिसे लेकर काफी आक्रोश में हैं लोग।
पूर्व प्रमुख ने बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी से दूरभाष से बात होने पर कहा कि इस संबंध में उन्हें कुछ भी मालूम नहीं है। इस धरना में महिलाओं का भी जोरदार प्रदर्शन हुआ। इस मौके पर शोभा देवी, कौशल्या कुँवर, शोसिला देवी, रमावती कुँवर, प्रमिला देवी, सुरेश सहनी,सीपीआई नेता नेजाम खान, ध्रप चौरसिया, बुनीलाल दास, राजद नेता सुनील कुमार, शैलेश प्रसाद यादव, बदरुल हक, काग्रेंस नेता भागवान दूबे, सीपीआई नेता गया प्रसाद, हरेंद्र त्रिपाठी, विनोद सिंह, नारायण किशोर राय, किसान संघ अध्यक्ष हरिशंकर पासवान इत्यादि उपस्थित थे।
केसरिया से दीनानाथ पाठक की रिपोर्ट
0 Response to "जनवितरण प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ राजनीतिक दलों ने किया प्रदर्शन"
Post a Comment