किसान सम्मेलन सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन

किसान सम्मेलन सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन

Farmer Conference Co-Worker Organizing Celebration in Chakia
चकिया (Chakia): गांधी मैदान मैदान चकिया में बुधवार को किसान सम्मेलन सह भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय कृषि मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

उन्होने कहा की देश में चौदह करोड़ किसान हैं जिसमे बारह करोड़ छोटे किसान हैं, जिनके लिए सरकार कई तरह की योजनाएँ चला रही है। मोदी सरकार मे ऐसी व्यवस्था है कि किसी भी योजना का लाभ सीधा किसानों को मिले।किसानो के हितों के लिए ही बाजार समिति व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया। उन्होने कहा कि देश के खजाने का असली मालिक देश का किसान है। 

वहीं कार्यक्रम के दौरान भाजपा के प्रखंड,पंचायत, मंडल एवं बूथ अध्यक्षों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। पूर्व मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन का ही नतीजा है कि आज भाजपा का झंडा हर घर गांव कस्बों सहित पुरे देश मे लहरा रहा है। यही कारण है कि भाजपा आज देश ही नही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।

इसके पूर्व सांसद राधा मोहन सिंह ने नगर स्थित अनुमंडलीय अस्पताल मे अनुमंडल के पहले और जिले के दूसरे प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र का शुभारंभ भी किया। परियोजना के तहत जेनरिक अंग्रेज़ी औषधि केन्द्र मे जरूरतमंदो को काफी कम किमत पर दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

वहीं कार्यक्रम को पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार, विधायक श्याम बाबु प्रसाद यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, राजेन्द्र गुप्ता ने भी संबोधित किया। मौके पर मथुरा प्रसाद,श्यामा तोदी,रंजीत गुप्ता,रोहित सिंह,हरजीत सिंह,राजा सहनी सहित अन्य मौजूद रहे।

चकिया से अमितेश कुमार रवि की रिपोर्ट





0 Response to "किसान सम्मेलन सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article