राजद के पूर्व विधायक द्वारा किया गया दही चुडा़ भोज का आयोजन

राजद के पूर्व विधायक द्वारा किया गया दही चुडा़ भोज का आयोजन

Dahi Chuda feast hosted by former RJD MLA.
केसरिया (Kesariya): प्रखंड क्षेत्र के राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व विधायक डॉक्टर राजेश कुमार के द्वारा मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर राजद पार्टी कार्यालय में दही-चुडा़ भोज का आयोजन किया गया, जिसमें केसरिया प्रखण्ड क्षेत्र के राजद पार्टी से जुड़े सभी कार्यकर्ताओ एवं क्षेत्र के  प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

वहीं राजद के पूर्व विधायक डॉक्टर राजेश कुमार ने कहा की मकर संक्रांति के दिन एक साथ होकर भोजन करना एक बहुत बड़ा प्रेम का संदेश है, साथ ही यह सुख, शान्ति एवं समृद्धि देता है। सभी मेहमानों को डॉक्टर राजेश ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

इस मौके पर राजद प्रखण्ड अध्यक्ष हातिम खाँन, पूर्व मुखिया राजकुमार प्रसाद, राजन कुमार गुप्ता, रामसकल प्रसाद यादव, सुदिश यादव, राकेश यादव, रामबाबू प्रसाद कुशवाहा, गोपालजी सहनी, सुभाष यादव मुखिया, भाग्यनारायण प्रसाद कुशवाहा, अशोक कुमार गिरि, शादाब अहमद खान, नेजाम अंसारी, महेश यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

केसरिया से दीनानाथ पाठक की रिपोर्ट




0 Response to "राजद के पूर्व विधायक द्वारा किया गया दही चुडा़ भोज का आयोजन"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article