भाजपा के उपाध्यक्ष मोहिबुल्ला खान का देहांत, परिजनों में शोक की लहर

भाजपा के उपाध्यक्ष मोहिबुल्ला खान का देहांत, परिजनों में शोक की लहर

Bjp district vice president died

केसरिया (Kesariya): प्रखंड क्षेत्र के बथना पंचायत के वार्ड नंबर चार के निवासी एवं 25 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के सिपाही और अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष महिबुल्हा खान की 85 वर्ष की उम्र में गुरुवार की सुबह में मृत्यु हो गई। 

महिबुल्हा खान ने अपने पूरे जीवन में बथना पंचायत के प्रथम पंचायत समिति सदस्य वर्ष 2001 में जीत किया था और दूसरा वर्ष 20111 में सरपंच पद के लिए जीत हासिल किया था और सभी धर्म के लोगों के साथ उनके व्यवहार अच्छा था। सरपंच पद के पद पर रहने के बाद उन्होंने अपने ग्राम के किसी प्रकार का केस को उन्होंने अपने अस्तर से फैसला करते थे। जिसे लेकर ग्रामीणों के भी उनके  मृत्यु हो जाने पर एक एक व्यक्ति को दिल में ठेस पहुंचा है। 

बथना पंचायत के ग्रामीणों को कहना है कि महिबुल्हा खान हम लोगों के बीच आज नहीं रहे जो अपूरणीय क्षति है। वहीं पर वर्तमान सांसद एवं भारत के पूर्व कृषि मंत्री श्री राधा मोहन सिंह ने भी बताया कि भारतीय जनता पार्टी के लिए एक बहुत बड़ा क्षति हुई है जिसे हम सभी लोग पूरा नहीं कर सकते हैं। भगवान उन्हें आत्मा को शांति दे। महिबुल्हा खान के दरवाजे पर सुबह से ही लोगों ने शव को देखने के लिए एक भीड़ का ताता लगा हुआ था। 

शाम 4 बजे उनके छोटे पुत्र राजू खान ने अंतिम संस्कार किया। महिबुल्हा खान के छोटे भाई ने बताया कि पांच लड़का और छः लड़की, आठ पोता पोती है जिसे छोड़कर चल बसे। खान के छोटे भाई वर्तमान में पूर्वी चंपारण जिला के छतौनी थाना से सब इंस्पेक्टर के पद से रिटायर हुए हैं। 

इस जनाजा में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के नेता एंव कल्याणपुर के पूर्व विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह, बशंत मिश्रा, राजेंद्र गुप्ता,भाजपा के जिला के नेता आनंद सिंह, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विनोद गुप्ता, वर्तमान भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष शंभू महतो, परमेश्वर शर्राफ, सुमित सिंह, इम्तियाज अहमद खान, केसरिया जदयू के बिधायका शालिनी मिश्रा, कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह, निजाम खान, शिक्षक औरजेब खान, साजिद खान, वाजिद खान, भूटू खान, बथना पंचायत के मुखिया पति देवालाल यादव, पूर्व मुखिया गुड्डू खान, बथना पंचायत के पैक्स अध्यक्ष संजय तिवारी, अनिल सिंह, तेज नारायण सिंह, जदयू के वरिष्ठ नेता वसील अहमद खान, चुन्नू सिंह, राजद के नेता हातिम खान,दिलीप पाठक,रामबृक्ष सहनी लगभग हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

केसरिया से दीनानाथ पाठक की रिपोर्ट




0 Response to "भाजपा के उपाध्यक्ष मोहिबुल्ला खान का देहांत, परिजनों में शोक की लहर"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article